Corona Update: एक दिन में 10166 पॉजिटिव, 3 लाख 73 हजार के पार संक्रमितों की संख्या, 53 की मौत

MP Corona Update

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना (Corona) के 10166 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 373518 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4365 पहुंची है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indore 1 नंबर पर

आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में बीते 24 घंटों के दौरान 1693 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84290 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1023 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 72916 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 10351 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी 2 नम्बर पर

राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) के 24 घंटों के दोरान 1637 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63541 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 666 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 55561 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 7314 एक्टिव केसेज हैं।

यह भी पढ़ें – Corona Update: CM Shivraj के बेटे कार्तिकेय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है Corona infected की संख्या

1– रीवा (Rewa) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5683 हो गई है। इनमें 37 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4530 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1116 केस एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर (Gwalior) में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 22156 हो चुकी है। जबकि, 266 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 17939 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 3951 केस एक्टिव हैं।

3- खरगोन (Khargone) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 7797 हो गई है। इनमें से 130 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6895 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 772 केस अब भी एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – Mp News: Remdesivir Injection के 193 बॉक्स की पहली खेप मध्य प्रदेश पहुंची

4- उज्जैन (Ujjain) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8362 हो गई है। इनमें से 123 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 6157 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2082 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- रतलाम (Ratlam) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7199 हो चुकी है। इनमें से 119 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 6122 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1081 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- सागर (Sagar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7453 हो गई है। जिले में अब तक 160 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 6235 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1058 एक्टिव केस हैं।

7- बैतूल (Betul) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6260 हो गई है। इनमें से 94 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 5064 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1102 केस अब भी एक्टिव हैं।

Mp News: Bhopal बिजली विभाग के 150 से ज्यादा कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

8- धार (Dhar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5553 हो गई है। इनमें से 73 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4793 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 687 केस एक्टिव हैं।

9- जबलपुर (Jabalpur) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 24222 हो गई है। शहर में अब तक 303 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 20327 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3592 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- विदिशा (Vidisha) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5295 हो चुकी है। यहां 80 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 4249 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 966 केस अब भी एक्टिव हैं।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

यह भी पढ़ें –

Leave a Comment