चेन्नई के अस्पताल में Tamil actor Vivek का हार्ट अटैक से निधन

mp news now

फिल्म इंडस्ट्री एक बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल सिनेमा के अभिनेता विवेक (Actor Vivek) का 59 साल की उम्र में चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने आज यानी 17 अप्रैल की सुबह 4.45 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया है। विवेक को निधन के एक दिन पहले यानी कल 16 अप्रैल को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें तत्काल चेन्नई (Chennai) के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें डॉक्टर्स से ECMO ट्रीटमेंट मिल रहा था। विवेक अपने पूरे इलाज के दौरान ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में थे।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एक्टर के निधन से उनके परिवार, फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। विवेक के निधन के बाद हर कोई सोशल मीडिय पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं फैंस के साथ ही स्टार्स भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। साथ ही इस मुश्किल वक्त में विवेक के परिवार को हिम्मत देने की भी दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Corona Update: Indore में बढ़ सकता है लॉकडाउन, मंत्री ने दिए संकेत

बता दें कि विवेक ने हाल ही में 15 अप्रैल कोविड वैक्सीन का पहला डोज लिया था। इसके साथ ही उन्होंने सभी से इसको लगवाने की गुजारिश भी की थी। ऐसे में वैक्सीन लगवाने के अगले ही दिन अभिनेता की तबीयत बिगड़ जाना चिंता का विषय है। हालांकि फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता कि ये वैक्सीन का साइड इफैक्ट है या कोई और बात थी।

विवेक के तबियत के लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी ​थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विवेक को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने एंजियोप्लास्टी के बाद आपातकालीन कोरोनरी एंजियोग्राम करवाया। फिलहाल उन्हें देखभाल के लिए आईसीयू में extracorporeal membrane oxygenation (ECMO) पर रखा गया है। विवेक ने एक दिन पहले ही कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।

यह भी पढ़ें – Mp News: Sonu Sood ने इंदौर में 10 ऑक्सीजन जनरेटर भेजें

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गौरतलब है कि विवेक तमिल फिल्मों के जाने- माने अभिनेता हैं। विवेक को खासकर अपने कॉमेडी किरदारों की वजह से जाना जाता है। विवेक को कई फिल्मों जैसे रन, पर्थिवान कनवु, अन्नियन, शिवाजी जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

यह भी पढ़ें –

Leave a Comment