एक दर्जन पंचायतों के सरपंच-सचिवों ने डकारे ग्रामीण विकास के 25 लाख

mp news

रीवा। रीवा पंचायतराज अधिनियम के धारा 40 व 92 के तहत चल रहा था प्रकरण गांवों की तस्वीर बदलने के लिए शासन द्वारा दी गई राशि को डकारने वाले सरपंच-सचिवों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है। ऐसे सरपंच जो ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के नाम पर कागजी कागजी घोड़े दौड़ा कर राशि हजम कर लिए थे उनसे उगलवाने का काम शुरू हो गया है। यदि गबन राशि को वापस नहीं किया तो एफआई आर भी दर्ज करायी जा सकती है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – CORONA UPDATE: नागपुर में फि‍र से लौटा कोरोना वायरस

वैसे तो रीवा जिले में लगभग ढाई सौ से अधिक पंचायतों के सरपंच सचिवों के खिलाफ कलेक्टर न्यायालय में वसूली प्रकरण चल रहा है जिसमें सुनवाई जारी है। पिछले दिनों कलेक्टर न्यायालय ऐसे मामलों में एक दर्जन पंचायतों के पूर्व व वर्तमान सरपंच एवं सचिवों के खिलाफ वसूली आदेश जारी कियया गया है।

संबंधित तहसीलदारों को आरआरसी जार कर वसूली के आदेश दिए हैं। हालांकि कुछ प्रकरणों में न्यायालय का शख्त रुख देखते हुए सरपंच सचिवों ने भ्रष्टाचार स्वीकार कर पैसा भी जमा कर दिया है। लेकिन कुछ अभी भी हेकड़ी में है जिनसे कुर्की कर वसूली की जा सकती है। संबंधितों को 15 दिन के भीतर वसूली राशि जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: कांग्रेस विधायकों ने महंगाई पर साइकिल मार्च की निकली हवा

कलेक्टर न्यायालय ने जारी किया वसूली आदेश

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आदेश में जिन पंवादातों के सरपंचो के खिलाफ वसूली आदेश जारी कि किया गया उनमें जनपद पंचायत गंगेव के ग्राम पंचायत पचोग्यर की पूर्व सुरपंच उमिला शर्मा से 93,350 रुपए की वसूली अधिरोपित की गई थी। पूर्व सचिव विनोद तिवारी ने राशि जमा कर जबकि सरपंच ने नहीं जमा की जिससे वसूली के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सचिव को दुबारा इस तरह का कृत्य करने के लिए वानिंग दी गई है।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फ्रंट फुट पर खेलने के बयान के सियासी मायने

गंगेव जनपद के ही ग्राम पंचाटात देवरा के सरपंच दुर्गा प्रसाद कोटवार 2 लाख 80 हजार 333 रूपए की वसूली होगी। जबकि सचिव सचिव अशोक कुशवाहा वसूली की राशि प्रकरण की सुनवाई दौरान ही जमा कर दी।

जनपद पंचायत जवा के ग्राम पंचाटात कटांगी के सरपंच राजनारायाण कोल एवं सचिव विनोद कुमार पाण्डेटा से 35 हजार रुपए की वसूली होगी।

त्योंथर के ग्राम पंचायत गोंदसयुट की पूर्व सरपंच कलावती एवं पूर्व सचिव छत्रपाल सिंह के खिलाफ वसूली प्रकरण सस्थित था। सचिव ने पैसा जमा कर दिया है। सरपंच कलावती से लाय 2 हजार 500 रुपए वसूली के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – WhatsApp की New Privacy Policy का पालन नहीं किया तो अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट जाएगा

जनपद गंगेव के ग्राम पंचायत बांस के छोटेलाल मिश्रा सरपंच तथा सचिव सुरेन्द्र उपाध्याय से वसूली की जानी यी। सचिव ने जमा कर दिया जबकि सरपंच छोटेलाल से 1 लाख 36 हजार 992 को वसूली जायेगी।

त्योंथर जनपद के ग्राम पंचायत फरहदी के पूर्व सरपंच देवकली से 86 हजार, पूर्व सरपंच कमलेश्वर सिंह से 50 हजार तथा पूर्व पंचाटात सचिव लालू कोल से 71 हजार 30 वसूली के आदेश दिए गए हैं।

जया जनपद पंचायत के पूर्व सरपंच निपेंद्र सिंह पर 4 लाख 6 हजार 775 रुपए तथा पूर्व सचिव रामविकल वर्मा 4 लाख 6 हजार 75 की वसूली होगी।

यह भी पढ़ें – चित्रकोट जलप्रपात में एक युवक की पानी में डूबने से मौत, शाम को शव बरामद हुआ

नईगढ़ी जनपद के कसिधार गांव की तत्कालीन सरपंच कुसुम साकत से 1 लाख 18 हजार 183 रुपए, सचिव दिलीप पटेल से 1 लाख 18 हजार 183 रूपए तथा उपयंत्री हरीश से 1 लाग्य 18 हजार 182 रुपए वसूले जाटोंगे।

जवा जनपद की बराह पंचायत के सरपंच दुर्गा देवी से 2 लाख 9 हजार 600 एवं सचिव विश्वनाथ से 2 लाख 29 हजार 600 रूपए वसूली की जायेगी।

जवा जनपद के ही ग्राम पंचाटात बेलगवां के सरपंच राम शिरोमणि एवं दिनेश सिंह सचिव पर 1-7 हजार रुपए जमा कराने हैं।

जवा जनपद के ही बरेती खुर्द पंचायत की सरपंच गायत्री देवी व सचिव रामसथा त्रिपाठी से 96-96 हजार रुपए वसूलने का आदेश जारी किया गया है।

त्योंहार जनपद के ग्राम पंचायत मझिगवां की पूर्व सरपंच कोइली देवी से 500841, पूर्व सरपंच विजय कुशवाहा से 102740 और पूर्व सचिव ऐटीलाल रायत से 500841 की वसूली के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Comment