corona

MP NEWS: एक दिन में 603 पॉजिटिव, 2 लाख 66 हजार के पार संक्रमितों की संख्या, 2 की मौत

mp news now

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 603 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 267176 हो गई है।

Indore 1 नंबर पर

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 219 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61642 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 940 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 59174 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1528 एसेटिव केस हैं।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: तेंदुआ 36 घंटे से भूखा-प्यासा होने से हुआ आक्रामक

राजधानी भोपाल 2 नंबर पर

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 138 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45079 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 621 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 43652 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 806 एक्टिव केसेज हैं।

यह भी पढ़ें – Car Accident : Chamba जिले में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- रीवा (Rewa) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4251 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4156 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 60 केस एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर (Gwalior) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16665 हो गई है। शहर में अब तक 230 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16314 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 121 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – बर्फबारी ने लाहौल-स्पीति जिले का तोड़ा दर्शकों का रिकॉर्ड

3- सागर (Sagar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5631 हो गई है। इनमें से 153 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5418 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 60 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगोन (Khargone) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5642 हो गई है। इनमें से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5432 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 100 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन (Ujjain) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5131 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4920 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 107 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें – MBBS डॉक्टर को किया गिरफ्तार दूसरे से दिलवा रहा था अपनी परीक्षा

6- रतलाम (Ratlam) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4890 हो चुकी है। इनमें से 83 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4713 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 94 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार (Dhar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4200 हो गई है। इनमें 59 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4119 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 22 केस एक्टिव हैं।

8- जबलपुर (Jabalpur) में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16919 हो चुकी है। जबकि, 252 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16476 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 191 केसेज एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद (Hoshangabad) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3955 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3863 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 31 केस अब भी एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने बढ़ाई चिंता, आज से फोकस टेस्टिंग

10- बैतूल (Betul) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3888 हो गई है। इनमें से 79 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3880 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 129 केस अब भी एक्टिव हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *