Weather Forecast: बूंदाबांदी से 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज आंधी तूफान की चेतावनी

Weather Forecast

लखनऊ। शुक्रवार को सुबह पसीने भरी गर्मी के बीच मौसम ने रुख बदला। दिन भर बादलों के पीछे सूरज देवता छिपे रहे। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। तापमान में गिरावट दर्ज हुई और लोगों को पीसने बरी गर्मी से राहत मिली। शाम को तेज अंधड़ और देर रात गरज-चमक के साथ बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी यह स्थिति बनी रहेगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। स्थानीय मौसम विभाग प्रोफेसर एचएन मिश्रा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और अचानक बढ़े तापक्रम से मौसम बदला है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती हवाएं अगर सुस्त पड़ी तो मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, शनिवार को यूपी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी पड़ने के आसार हैं।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – MP NEWS: एक दिन में 603 पॉजिटिव, 2 लाख 66 हजार के पार संक्रमितों की संख्या, 2 की मौत

6 डिग्री तक लुढ़का पारा

शुक्रवार को भोर से ही बादलों ने धमाचौकड़ी मचाई। करीब 20 दिन बाद लोगों को आचानक बढ़ी गर्मी से राहत मिली। बदले मौसम के बीच दिन का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, तो वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरकर 11-15 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में नमी का स्तर बढ़ गया। आद्रता अधिकतम 86 और न्यूनतम 36 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: तेंदुआ 36 घंटे से भूखा-प्यासा होने से हुआ आक्रामक

ठंडे से परहेज जरूरी

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में अचानक आया बदलाव सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। ठंडी हवाओं के बीच धूप निकली तो सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराब और छाती में जकड़न की परेशानी हो सकती है। इस बीच ठंडे पानी या ठंडे खाने से परहेज करना चाहिए। एसआरएन के फिजीशियन डॉ. आरएन पांडेय के मुताबिक अभी एहतियात बरतने की जरूरत है। कूलर और एसी न चलाना ही ठीक होगा।

यह भी पढ़ें – Car Accident : Chamba जिले में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत

आंधी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने यूपी के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कुछ स्थानों पर आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इससे तापमान में बदलाव देखा जाएगा और गर्मी से राहत मिलेगी। मध्यम ठंडी हवाएं बहने के साथ आसमान में अंधेरा छाया रहेगा।

Leave a Comment