MP Coronavirus Update: MP में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, 1 दिन में 248 पॉजिटिव और 1 की मौत

MP NEWS NOW

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 248 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 259969 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3855 पहुंची है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंदौर को मिली राहत

आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में बीते 24 घंटों के दौरान 102 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58962 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 931 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 57366 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 665 एसेटिव केस हैं।

यह भी पढ़ें – Rajasthan में 108 और 104 सेवा आज से बंद, एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर

राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 40 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43733 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 42616 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 499 एक्टिव केसेज हैं।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – MP NEWS: इंदौर के पास भयंकर हादसा, ट्रक में घुसी कार, 6 की मौत

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

  • ग्वालियर (Gwalior) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16505 हो गई है। शहर में अब तक 230 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16247 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 28 केस अब भी एक्टिव हैं।
  • जबलपुर (Jabalpur) में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16562 हो चुकी है। जबकि, 252 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16190 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 120 केसेज एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: ब्रिटेन से MP आये 5 यात्री कोरोना पॉजिटिव, भोपाल और इंदौर में आज सख्ती शुरु

  • सागर (Sagar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5510 हो गई है। इनमें से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5323 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 36 केस अब भी एक्टिव हैं।
  • खरगोन (Khargone) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5496 हो गई है। इनमें से 109 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5336 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 51 केस अब भी एक्टिव हैं।
  • उज्जैन (Ujjain) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5035 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4870 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 61 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें – एक दर्जन पंचायतों के सरपंच-सचिवों ने डकारे ग्रामीण विकास के 25 लाख

  • रतलाम (Ratlam) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4784 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4633 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 69 केस अब भी एक्टिव हैं।
  • रीवा (Rewa) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4158 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4096 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 27 केस एक्टिव हैं।
  • धार (Dhar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4152 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4094 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 0 केस एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – CORONA UPDATE: नागपुर में फि‍र से लौटा कोरोना वायरस

  • होशंगाबाद (Hoshangabad) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3896 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3825 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10 केस अब भी एक्टिव हैं।
  • बैतूल (Betul) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3713 हो गई है। इनमें से 76 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि,3579 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 58 केस अब भी एक्टिव हैं।

Leave a Comment