MP NEWS: एक दिन में 467 पॉजिटिव, 2 लाख 64 हजार के पार संक्रमितों की संख्या, 2 की मौत

MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 467 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 264214 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3868 पहुंची है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indore 1 नंबर पर

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 173 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60559 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 933 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 58248 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1378 एसेटिव केस हैं।

यह भी पढ़ें – बॉलीवुड एक्ट्रेस Hema Malini ने लगवाई वैक्सीन, ट्वीट पर टीका लगाते हुए की तस्वीरें की शेयर

राजधानी भोपाल 2 नंबर पर

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 104 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44578 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 43350 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 610 एक्टिव केसेज हैं।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – Rewa News: गिरीश गौतम बोले जिस कुर्सी पर मैं बैठा हूं जो फैसले करूंगा निष्पक्षता से करूंगा

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर (Jabalpur) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16758 हो गई है। शहर में अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16365 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 141 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- रीवा (Rewa) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4205 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4136 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 34 केस एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – Delhi News: मैराथन से कई मार्ग बंद रहेंगे, यातायात रहेगा प्रभावित

3- धार (Dhar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4180 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4101 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 20 केस एक्टिव हैं।

4- होशंगाबाद (Hoshangabad) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3929 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3845 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 23 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- ग्वालियर (Gwalior) में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16568 हो चुकी है। जबकि, 230 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16272 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 66 केस एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – सेना में भर्ती के लिए Covid-19 जांच की फीस दी, अब जांच की लौटाई जाएगी राशि

6- सागर (Sagar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5580 हो गई है। इनमें से 152 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5378 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 50 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगोन (Khargone) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5553 हो गई है। इनमें से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5398 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 45 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- उज्जैन (Ujjain) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5150 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4924 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 122 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, रास्ते में छात्रा से की छेड़छाड़

9- रतलाम (Ratlam) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4820 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4685 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 53 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतूल (Betul) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3829 हो गई है। इनमें से 79 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3630 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 120 केस अब भी एक्टिव हैं।

Leave a Comment