COVID-19: Ranbir Kapoor को हुआ कोरोना वायरस

mp news now

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना वायरस (Bollywood actor Ranbir Kapoor) (Corona Virus) से संक्रमित पाए गए हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने इस बात की जानकारी दी है कि रणबीर कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट में इस बात की चर्चा थी, मंगलवार (9 मार्च) को इस बात की पुष्टि हुई है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – MP NEWS: नागपुर जा रही बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 25 घायल

38 वर्षीय अभिनेता रणबीर कपूर का कोरोना का इलाज चल रहा है और वो दवा पर हैं। नीतू कपूर ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी पुष्टि की। नीतू कपूर ने लिखा, ”रणबीर अच्छी तरह से ठीक हो रहा है और घर पर क्वारंटाइन में रह रहा है। आपकी चिंता और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर कोरोना से संक्रमित पाया गया है और वह फिलहाल दवा पर है और रिकवर कर रहा है।

यह भी पढ़ें –PM Kisan Samman Nidhi से मिल सकते हैं 4000 रुपये, 31 मार्च के पहले कर लें ये काम

रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है। वो किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसिलए उनकी मां नीतू सिंह ने रणबीर कपूर के हेल्थ पर उनके फैन्स को जानकारी दी है। नीतू कपूर की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी रिएक्ट किया है। रिद्धिमा कपूर साहनी ने हार्ट शेप इमोजी बनाई है। वहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और सोनी राजदान ने भी इमोजी के साथ कमेंट किए है।

यह भी पढ़ें – Corona Update: कोरोना वायरस के मामले गिरावट, 24 घंटे में 15,388 नए केस, 77 मौतें

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नीतू कपूर के बयान के थोड़े देर पहले ही रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर ने भी उनकी हेल्थ पर कमेंट किया था। पिंकविला से बात करते हुए रणधीर कपूर ने कहा था, ”मुझे ऐसा लगता है कि उसकीस (रणबीर कपूर) तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आखिर उसको हुआ क्या है। मैं इस वक्त मुंबई में नहीं हूं।” क्या रणबीर कोरोना से संक्रमित है, ये पूछे जाने पर रणधीर कपूर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वो किस चीज से सफर कर रहा है। उन्होंने लिर्फ ये कहा कि रणबीर बीमार है।

यह भी पढ़ें – लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी के मालिक ओलिवियर दसॉ की विमान हादसे में मौत

रणबीर कपूर को कोरोना है, ये बात जानकर उनके फैन्स सोशल मीडिया पर जल्दी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से वह अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में नागार्जुन और अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में है। ये रणबीर और आलिया की पहली फिल्म एक साथ आने वाली है।

Leave a Comment