लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी के मालिक ओलिवियर दसॉ की विमान हादसे में मौत

mp news now

रफाल ( Rafale ) जैसे लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी के मालिक और फ्रांस के अरबपति ओलिवियर दसॉ ( Olivier dassault ) की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। ओलिवियर की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक व्यक्त किया है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आपको बता दें कि ओलिवियर दसॉ फ्रांस की संसद के सदस्य भी थे। फ्रांसीसी उद्योगपति सर्ज दसॉ के सबसे बड़े बेटे और दसॉ के संस्थापक मार्केल दसॉ के पोते ओलिवियर दसॉ की उम्र 69 साल थी। बताया जा रहा है कि वे छुट्टियां मनाने जा रहे थे तभी उनका प्राइवेट हेलिकॉप्टर नॉर्मडी क्रैश हो गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। ओलिवियर दसॉ के अलावा इस दुर्घटना में पायलटर भी मारा गया है।

यह भी पढ़ें – Nita Ambani ने लांच किया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘हरसर्किल’

राष्ट्रपति ने जताया शोक

ओलिवियर दसॉ की मौत की खबर से राष्ट्रपति मौक्रों भी आहत नजर आए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि- ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, कानून निर्माता, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, वायु सेना में कमांडर के रूप में देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: शिवराज सिंह ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ लगाई झाड़ू

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आपको बता दें कि ओलिवियर दसॉ ने राजनीतिक कारणों और हितों के टकराव से बचने के लिए दसॉ बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था।

पिछले साल फोर्ब्स की सूची में मिला 361वां स्थान

साल 2020 फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दसॉ को अपने दो भाइयों और बहन के साथ 361वां स्थान मिला था।

यह भी पढ़ें – हाईवे पर पलटी कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल

रिपब्लिकन पार्टी से सांसद

दसॉ ग्रुप के पास एविएशन कंपनी के अलावा ली फिगारो अखबार भी है। वह फ्रांस की नेशनल एसेंबली के लिए साल 2002 में चुने गए थे और फ्रांस के ओइस एरिया का प्रतिनिधित्व करते थे।

इतनी है कुल संपत्ति

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ओलिवियर दसॉ की संपत्त‍ि करीब 7.3 अरब अमरीकी डॉलर है। आपको बता दें कि ओलिवियर दसॉ के दादा मार्सेल एक विमानिकी इंजीनियर और प्रतिष्ठित आविष्कारक थे।

यह भी पढ़ें – Sonakshi Sinha की फर्स्ट वेब सीरीज लुक आया सामने, पुलिस किरदार में दिखीं

उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांसीसी विमानों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रोपेलर विकसित किया था जो मौजूदा समय में भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

Leave a Comment