MP NEWS NOW

MP NEWS: शिवराज सिंह ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ लगाई झाड़ू

MP NEWS NOW

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने एक अलग ही अंदाज में महिलाओं का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह बिना किसी तय कार्यक्रम के भोपाल की सड़क पर आकर उन महिला स्वच्छताकर्मी से मिले और उनका सम्मान किया जो अल सुबह सड़कों पर झाड़ू लगाती है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने खुद भी महिला सफाई कामगारों के साथ सड़क पर झाड़ू लगाई।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – हाईवे पर पलटी कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुबह मुख्यमंत्री महिला सुरक्षाकर्मियों और महिला अधिकारियों के साथ कार से सीधे नेहरू नगर चौराहे पर महिला सफाई कामगारों से मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ चाय पीते हुए बातचीत में उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष है।

यह भी पढ़ें –लालसोट बाईपास पर कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया, 2 युवक चपेट में आ गए

वहीं आज अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहा ने अपने मुख्यमंत्री निवास पर ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक,महिला पीएसओ महिला एसडीएम के साथ बातचीत कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। गौरतलब है कि आज महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में महिला सुरक्षाकर्मी तैनात है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *