Breaking News: महाराष्ट्र के बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन

Lockdown

बीड। देश में कोरोना वायरस (Corona virus) से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले तेजी से लगातर बढ़ रहे हैं। कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के कुछ जिलों में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की घोषणा की जा चुकी है। इस क्रम में महाराष्ट्र के बीड जिले (Beed district) में भी प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बीड़ के जिलाधिकारी ने जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये आदेश जारी किया है। लॉकडाउन के दौरान बेवजह घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। इससे पहले महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी। परभणी जिले में भी 24 मार्च से शाम 7 बजे से 31 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है।

यह भी पढ़ें – Corona Case को बढ़ते देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को लिखी चिट्‍ठी

क्या-क्या रहेगा बंद?

बीड जिले में लॉकडाउन के दौरान मार्केट, स्कूल, कोचिंग सेंटर, जिम, मैरज हॉल, होटल, मॉल, सिनेमा हॉल, चौपाटी, कार्यालय और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों को बिना वडह घर से ना निकलने की सलाह दी है। वहीं स्वास्थ्यकर्मी, कोरोना वॉरियर्स को काम पर जाने की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें – Khandwa News: वैक्सीन के 6000 डोज बचे है, टीकाकरण अभियान में लग सकता है ब्रेक

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं लॉकडाउन के दौरान सभी एसेंशियल सर्विस की दुकाने खुली रहेंगी। जैसे मेडिकल, हॉस्पिटल, दवाई की दुकानें इत्यादी। राशन, दूध, सब्जी और फल की दुकानें सुबह सात से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी।

स्थानीय प्रशासन के पास लॉकडाउन लगाने का अधिकार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब जिले में लॉकडाउन लगाने का अधिकार अब स्थानीय प्रशासन को दे दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार (24 मार्च) को एक आदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा है कि कहीं भी राज्य व्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। यानी कोरोना की स्थिति को काबू में करने के लिए कोई भी राज्य सरकार फिलहाल पूरे राज्य में लॉकडाउन नहीं लगा सकती है।

यह भी पढ़ें – Weather Forecast: कई जिलों में तेज बारिश और ओला गिरने की संभावना

मंगलवार (23 मार्च) के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन 28, 699 कोरोना मामले दर्ज हुए थे और 132 लोगों की मौत हुई थी। वहीं एक दिन 13,165 लोग कोरोना से ठीक हुए थे। महाराष्ट्र में फिलहाल 25 लाख 33 हजार से ज्यादा केस हैं। वहीं 53, 589 लोगों की राज्य में कोरोना से मौत हो गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 30 हजार 641 है और 22 लाख 47 हजार 495 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment