Weather Forecast: UP में कई जिले में बारिश होने की संभावना, कुछ दिन रहेंगे ख़राब

Weather Forecast

कानपुर (Kanpur) में आज मौसम में भारी परिवर्तन होने की संभावना बताई गई है। गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। हवा की स्पीड 15 से 30 किलोमीटर की बीच की जानकारी दी गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में आए मौसम में बदलाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – Corona Update: एक दिन में 1322 पॉजिटिव, 2 लाख 75 हजार के पार संक्रमितों की संख्या, 3 की मौत

Kanpur में दिखेगा उतार-चढ़ाव

आज 22 मार्च को कानपुर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो भारी गलत के साथ बारिश हो सकती है। बादल भी गरजने की आशंका है। आगामी 23 मार्च को तापमान 23 डिग्री और 13 डिग्री रहने की संभावना है हल्की फुल्की बारिश होने की भी आशंका जाहिर की गई है जबकि 24 मार्च को मौसम साफ रहेगा और तापमान में 25 डिग्री अधिकतम वर्ष 14 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है। अचानक मौसम में परिवर्तन आने से बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी ठंडी हवाओं का एहसास होगा उत्तराखंड (Uttarakhand) में अचानक मौसम में आए परिवर्तन का असर दिखाई पड़ेगा पहाड़ी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बताई गई है।

यह भी पढ़ें – Mp News: उमा भारती ने दिया बयान MP में शराबबंदी होकर रहेगी

उन्नाव। पहाड़ी क्षेत्रों में आए मौसम में बदलाव का असर मैदानी क्षेत्रों में भी पढ़ रहा है मौसम के अधिकतम तापमान पर इसका असर दिखाई पड़ेगा मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 दिन में काफी परिवर्तन रहेगा आसमान में बादल के साथ छिटपुट वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – CBSE Board Exam: कोविड-19 के चलते स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में मिलेगा फायदा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

आज 22 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जाने की संभावना है। जबकि न्यूनतम 20 डिग्री रहेगा। शाम के समय आसमान पर बादल छाए रहेंगे। वहीं आगामी 23 मार्च को दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री के रहने की भी संभावना है। शाम को बादल रहने की जानकारी दी गई है। 24 मार्च को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 डिग्री और 26 मार्च को अधिकतम तापमान 33 और 17 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम में आर्य परिवर्तन का असर तापमान पर भी दिखाई पड़ेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ेगा। गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment