Ujjain: चाकू से किया आदमी पर हमला, पड़ोसी ने नहीं की मदद

mp news

उज्जैन। उज्जैन (Ujjain) के पास नागदा में एक सिरफिरे ने अपने ही पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। लेकिन, इसके बाद जो हुआ वो और भी शमर्नाक है। गंभीर रूप से घायल शख्स ने जब पड़ोसियों से मदद मांगी तो उन्होंने भी उसे घर से बाहर निकाल दिया। घायल हाथ जोड़कर मदद मांगता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के मुताबिक, नागदा के प्रकाश नगर में रहने वाले राजेंद्र गुर्जर (50 वर्ष) अपने घर से रोजाना की तरह फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे। प्रकाश नगर की गली नंबर चार में राजेंद्र पंहुचे ही थे कि पास ही में रहने वाले योगेश शर्मा (30 वर्ष) ने राजेंद्र को रोककर ताड़बतोड़ चाकू मारना शुरू कर दिया। इस घटना से उठा शोर सुनकर कुछ लोग बाहर भी आए, लेकिन फिर उस ओर ध्यान ही नहीं दिया।

यह भी पढ़ें – MP News: छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी अपनी अधूरी लव स्टोरी, पुलिस पर आरोप

इस बीच राजेंद्र ने अपनी जान बचाने के लिए एख खुले घर में सहारा लेने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी ने घायल को घर से बाहर धकेल कर दरवाजा बंद कर दिया गया। गंभीर हालत में घायल राजेंद्र को नागदा के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेंद्र ने बताया की आरोपी योगेश ने रास्ते में रोका और कहा कि तू तंत्र क्रिया करता है। इसके बाद उसने चाक़ू से हमला कर दिया।

उज्जैन (Ujjain) शहर के फ्री गंज में शनिवार को भी शर्मसार करने वाली घटना हुई थी। यहां गोली लगने से एक युवक सड़क पर गिर गया। इस दौरान लोग संवेदनहीन बन रहे। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वे तमाशबीन बन उसका वीडियो बनाते रहे। युवक बार-बार गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। कीर्ति नगर निवासी लोकेश उर्फ़ काजू पिता रामचंद्र ठाकुर को आयुष उर्फ बच्चा ने पिस्टल से गोली मार दी। गोली लोकेश के पेट में जा लगी। घटना के समय लोकेश फ्री गंज में बाइक पर बैठा हुआ था। गोली लगते ही लोकेश जान बचाकर भागा और बाइक लेकर जीरो पॉइंट ब्रिज से होता हुआ दरगाह मंडी चौराहे पर जा पहुंचा। यहां वो अचेत होकर सड़क पर जा गिरा।

Follow 👇

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

यह भी पढ़ें –

Leave a Comment