Rewa News: बारात रोकने किया फायर बाराती के पैर में लगी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

Rewa News: बारात रोकने किया फायर बाराती के पैर में लगी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

Rewa News: बारात रोकने किया फायर बाराती के पैर में लगी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

रीवा। एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने युवती का विवाह रोकने के लिए हर प्रयास किए। सोमवार को बारात रोकने के लिए फायर तक कर दिया। एक बाराती के पैर में गोली लगते ही हड़कम्प मच गया। घायल बाराती को उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात पर पुलिस ने आरोपी विमलेश मिश्रा उर्फ लल्लू के खिलाफ धारा 307 का अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात हुई है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे भी पढ़ें :- Satna News: 2 साल के बेटे के लिए पिता ने चांद पर खरीदी 1 एकड़ जमीन, बेटे के जन्मदिन पर भेंट करेंगे

थाना क्षेत्र में एक युवती के विवाह की पूरी तैयारी थी। वधू पक्ष के लोग बारात के स्वागत का इंतजार कर रहे थे। बारात कुछ ही देर में पहुंचने वाली थी। इसी बीच आरोपी विमलेश मिश्रा उर्फ लल्लू 25 वर्ष निवासी नवागांव ने झांझर नहर के पास बारात को रोकने का प्रयास किया। उसका कहना था कि युवती से वह प्रेम करता है। इसलिए बारात लौटा कर ले जाओ। इसी बीच जब बाराती विश्वनाथ तिवारी 40 वर्ष निवासी खैरा ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने कट्टे से फायर कर दिया।

पुलिस की मौजूदगी में हुए फेरे

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उधर, आरोपी के इरादों को भांपते हुए वैवाहिक स्थल पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी हुई।

इसे भी पढ़ें :- Rewa News: विदाई होते ही आशिक के साथ चंपत हो गई दुल्हन, तलाश में जुटी पुलिस

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *