Rewa News: जाम से जूझ रहा फोर्ट रोड, व्यापार पर पड़ रहा असर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Rewa News: जाम से जूझ रहा फोर्ट रोड, व्यापार पर पड़ रहा असर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

रीवा। फोर्ट रोड जाम से जूझ रहा है। बाजार खुलते ही इस मार्ग में जाम लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो दिनभर चलता है। इस मार्ग पर जाम की समस्या आम हो जाने से सबसे ज्यादा असर व्यापार पर पड़ रहा है। स्टेच्यू चौराहा से किला की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। यह आवासीय और व्यवसायिक दोनों क्षेत्र है। जैसे ही दुकानें खुलती है तो ट्रैफिक बढ़ता है। स्थिति यह होती है। कि जाम लगना शुरू हो जाता है। इस जाम में लोग आधे-आधे घंटे तक फंसे रहते हैं। दरअसल यह मार्ग काफी संकीर्ण है। पुराना रीवा का यह प्रमुख क्षेत्र है। लेकिन जिस तरह यहां जाम की स्थिति निर्मित हो रही है, उसे देखते हुए तमाम लोग अब इस क्षेत्र से अन्यत्र शिफ्ट होने लगे है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे भी पढ़ें :- PM Modi के लिए जैकेट झाबुआ से, जोबट से आएगा तीर-धनुष, साफा-माला डिंडौरी से

एकांगी मार्ग की थी व्यवस्था

फोर्ट रोड में जाम की समस्या को दूर करने के लिए पन्द्रह वर्ष पूर्व एकांगी मार्ग व्यवस्था लाई की गई थी। स्टेच्यू चौराहा से एसके स्कूल तक वन-ये ट्रैफिक व्यवस्था बनाई गई थी। वाहनों का एक ही ओर से आना-जाना होने से काफी राहत मिली थी। लेकिन कुछ समय ही यह व्यवस्था चल पाई।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जाम की दो बड़ी वजह

  • दुकानों के सामने बेर्ड रखे जाते हैं। सामान लगाया जाता है। इसके बाद दुकानों के समने दोनों तरफ दोपहिया वाहन खड़े हो रहते हैं। ऐसे में काफी कम जगह बचती है।
  • इस संकीर्ण मार्ग में चार-पहिया वाहन भी | दिनभर प्रवेश करते हैं। आमने-सामने से यदि फोर व्हीलर आ गया तो फिर जाम लगना तय है। ऑटो भी यहां प्रवेश करते हैं।

इसे भी पढ़ें :- Shilpa Shetty और Raj Kundra पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

जाम के ये हैं प्वाइंट

  • इस मार्ग पर जाम के दो बड़े प्वाइंट है। स्टेच्यू चौराहा से सिंधी चौराहा के बीच में जाम लगता है।
  • सिंधी चौराहा से दुर्गा मंदिर के बीच में भी जाम की स्थिति दिनभर निर्मित होती है।

इस मार्ग पर इसलिए ट्रैफिक ज्यादा

  • इस मार्ग पर शहर की प्रमुख सब्जी मंडी होने की वजह से लोगों की आवाजाही ज्यादा है।
  • फोर्ट रोड में दो बैंक संचालित हो रहे हैं। इस वजह से भी ट्रैफिक का दबाव बना रहता है।
  • शासकीय सुदर्शन कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें :- MP News: PM Modi की अगवानी के लिए आदिवासी रंग में रंगी राजधानी, चप्पे-चप्पे पर चौकस सुरक्षा

  • इस मार्ग पर ही पूजन सामग्री का प्रमुख बाजार है। जिसके चलते दूर-दूर से लोग आते हैं।
  • सराफा बाजार भी यहीं है। इस वजह से भी यहां लोगों की आवाजाही काफी अधिक है।
  • फोर्ट रोड में कई अन्य बड़े प्रतिष्ठान भी है, जिससे भीड़ बनी रहती है।
  • किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर भी बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन जाते हैं।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment