Mumbai: मुंबई के सनराइज अस्पताल में लगी आग, 2 की मौत

Mumbai

मुंबई। मुंबई (Mumbai) के सनराइज अस्पताल (Sunrise Hospital) में देर रात आग लगने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई। ये अस्पताल भांडुप में स्थित ड्रीम्ज मॉल में तीसरी मंजिल पर स्थित है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। अस्पताल से 70 से अधिक पेशेंट्स को निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में 76 पेशेंट्स एडमिट थे। इनमें से 73 कोरोना पेशेंट्स और 3 सामान्य रोगी हैं। बचाव के दौरान सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अगलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – Bharat Bandh 26 March: किसानों ने किया भारत बंद, क्या- क्या रह सकता है प्रभावित

इस अस्पताल में आग गुरुवार रात 12.30 बजे के आसपास लगी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड (fire brigade) की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मॉल में अस्पताल चलने पर आश्चर्य व्यक्त किया और इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर तमाम बड़े पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई (Mumbai) की मेयर किशोरी पेडनेकर भी घटनास्थल पर पहुंचीं। किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता आग बुझाने पर हैं, आज कैसे लगी और किन कारणों की वजह से लगी इसकी जांच होगी। इस पूरे मामले जो भी दोषी पाए जाएंगे, उस सख्त पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – CA Inter Result 2021: CA Intermediate का Result आज घोषित किया जा सकता है

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है, हालांकि अस्पताल में मौजूद ज्यादातर मरीजों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटनास्थल पर मौजूद डीसीपी प्रशांत कदम के मुताबिक इस पूरे अग्निकांड में अभी तक दो मरीजो की मृत्यु हुई है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment