Mp News: मंडला नेशनल हाईवे पर ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, बच्चे समेत 4 की मौत

Mp News: मंडला नेशनल हाईवे पर ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, बच्चे समेत 4 की मौत

मंडला। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला (Mandala) में नेशनल हाईवे पर ट्रॉली और ऑटो रिक्शा की भीषण भिड़ंत में एक 8 साल के बच्चे समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। बता दें कि, इस हादसे में 6 अन्य महिलाएं घायल भी है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग नजदीक के गांव में हुए गमी में शामिल होकर लौट रहे थे।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दरअसल, जिले के ग्राम सेमरखापा में एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर 9 महिलाएं और एक 8 वर्षीय बच्चा गमी में शामिल होने नजदीक के अंजनियां गांव गए थे। ये सभी लोग बुधवार शाम को अंधेरा होने के बाद गमी से वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे बायपास पर बिनैका चौराहे के पास ऑटो रिक्शा चालक सवारी उतारने के लिये रुका था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राॅले ने ऑटो रिक्शा समेत सभी सवारियों को अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़ें :- Shahdol News: पत्नी ने चिकन बनाने से किया इनकार तो पति ने पत्नी की कर दी हत्या

हादसे का शिकार में 4 की मौत

इस दुर्घटना में 8 वर्षीय बालक नैतिक पटेल , 55 वर्षीय महिला शैलकुमारी पटेल, 70 वर्षीय महिला विनीता पटेल जो सेमरखापा के रहने वाले थे। इसके अलावा 50 वर्षीय महिला जो बिनैका की रहने वाली थी, मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 6 अन्य महिलाएं घायल भी हुई हैं, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

भीड़ ने किया चक्काजाम

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हालांकि, अंधेरा हो जाने की वजह से घटना स्थल पर ज्यादा लोग नहीं थे। बावजूद इसके घटना के बाद आसपास के इलाकों में घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कुछ ही देर के भीतर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गुस्साई भीड़ ने बायपास पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी, तहसीलदार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। यही नहीं, घटनास्थल पर कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय परिहार, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जयद्रथ झा भी पहुंच गए। सभी ने गांव वालों को समझाइश देकर मामला शांत करा दिया। फिलहाल, पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिये और शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।

इसे भी पढ़ें :-

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment