MP NEWS: लखनऊ से आ रही बस शहडोल जिले के जयसिंहनगर में पलटी बस, एक की मौत, 21 घायल

MP NEWS

शहडोल। जयसिंहनगर (Jaisinghnagar) के पास उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा मजदूरों के लेकर जा रही बस आज सुबह 6:30 बजे के आसपास जयसिंहनगर के अखडार पुल के पहले मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 1 की मौत 21 लोग घायल है। घायलों का सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में इलाज चल रहा है। घटना में मृतक का नाम धनुष सिंह है जबकि 21 लोग घायल हैं। घटना की सूचना पर थाना जयसिंहनगर प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में चाय-नाश्ते की व्यवस्था कराई। उपचार के बाद लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: सीधी में बडी ही दर्दनाक घटना, बस हादसे में 30 शव निकाले गए

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शहडोल जिले के जयसिंहनगर के पास यह हादसा हुआ है। यह बस लखनऊ से कवर्धा जा रही थी। सुबह 6.30 बजे जब जयसिंहनगर के अखडार पुल के मोड़ पर पहुंची तो यह बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें ज्यादातर श्रमिक थे। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम धनुष सिंह बताया गया है। घटना की सूचना पर थाना जयसिंह नगर प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार मौके पर पहुंच गए थे। घायलों का इलाज कराकर उनके खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। उपचार के बाद इन्हें कवर्धा के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: सागर में बारिश और ओले गिरे, किसानों की चिंता बढ़ाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त जोर की आवाज आई और यात्री बस के पलट जाने के बाद चीखपुकार मच गई कई लोग चीखने लगे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही पुलिस बल ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।

Leave a Comment