MP NEWS: सागर में बारिश और ओले गिरे, किसानों की चिंता बढ़ाई

mp news

सागर। आज सुबह मौसम बदलने के साथ हुई बूंदाबांदी ने जिलेभर के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिलेभर में सुबह बारिश हुई। वहीं देवरी ब्लॉक के महाराजपुर व केसली ब्लाक में ओलावृष्टि हुई। केसली में जहां चना के आकार के ओले गिरे वहीं महाराजपुर में बेर के आकार के ओले करीब दस मिनट तक गिरे। इससे पककर खड़ी फसलों को नुकसान है। ओले गिरने से चना, मसूर की घेंटी व गेहूं की बालियां झड़ने के समाचार हैं। वहीं ओलावृष्टि से लहसुन व प्याज के कंद को नुकसान है। किसानों का कहना है कि महाराजपुर में सुबह छह बजे करीब दस मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलों से दहलनी फसलों के अलावा गेहूं व सब्जी को भी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें – बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर ने की सुसाइड, सुशांत सिंह राजपूत के MS Dhoni के को-स्टार संदीप नाहर का निधन

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रहली ब्लॉक में सुबह पांच बजे से तेज बारिश की खबर है। यहां पककर खड़ी फसल को क्षति पहुंची है। कई किसानों के पहले बोई गई फसल पककर खड़ी है। कुछ की कट चुकी है जो खलियान में रखी है। इन फसलों को नुकसान हुआ है। राहतगढ़, जैसीनगर ब्लॉक में केवल बारिश हुई है। यहां नुकसान की आशंका बहुत कम है, बारिश से केवल फसल भींगी है जो धूप खिलते ही सूख जाएगी।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: सीधी में बडी ही दर्दनाक घटना, यात्रियों से भरी बस नहर में गिर

सुबह अचानक आया बदलाव

मंगलवार को सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया। पिछले सात दिन से सुबह से ही मौसम साफ रहता था। दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप होती थी, लेकिन मंगलवार को सुबह से बादल छाए हुए थे। बूंदाबांदी हो रही थी। देवरी, केसली में ओलावृष्टि से किसान चिंतित हैं। रहली के दरारिया गांव के किसान सत्तू पटेल का कहना है कि उन्होंने कल ही मसूर की कटाई की थी। गनीमत रही कि फसल को सुरक्षित रखा था, लेकिन अन्य किसानों ने ऐसा नहीं किया, जिससे उन्हें नुकसान की आशंका है।

Leave a Comment