MP NEWS: भूमाफिया दीपक मद्दा द्वारा अवैध कब्जा पर चला प्रशासन का बुलडोजर

mp news

इंदौर। नजूल की जमीन पर भूमाफिया दीपक मद्दा द्वारा अवैध कब्जा कर बसाई जा रही हिना पैलेस कालोनी पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। करीब पौन किलोमीटर लंबी बांउड्रीवाल बना कर कब्जा किया गया था। प्रशासन ने इसे जमींदोज कर इसे मुक्त करवा दिया है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रविवार सुबह पुलिस, प्रशासन और नगर निगम का अमला खजराना के पास स्थित हिना पैलेस पहुंचा। यहां पर जेसीबी की सहायता से बांउड्री वाल तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान के बांउड्रीवाल से सटे मकानों में रहने वाले रहवासी घबरा गए और घरों से बाहर आ गए। उन्हें अधिकारियों ने बताया कि यह हिना पैलेस की जमीन को मुक्त करने की कार्रवाई है। आपके मकानों को कुछ नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: सीधी में बड़ी ही दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या 54 हुई

कार्रवाई करने के लिए तीन जेसीबी, पोकलेन और निगम का 100 से अधिक कर्मचारियों का अमला लगा था। गौरतलब है कि भूमाफिया दीपक मद्दा उर्फ दिलीप जैन उर्फ दिलिप सिसोदिया के खिलाफ बीते बुधवार को प्रशासन ने शहर के दो थानों में केस दर्ज करवाए है। मद्दा पर आरोप है कि उसने कई संस्थाओं की जमीन हड़प ली है। इसके अलावा कई ऐसे लोग जो प्लाट के लिए पात्रता रखते थे। उनके प्लाट भी बेच दिए है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में रिंकू हत्याकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, 5 आरोपी पहले भी हो चुके गिरफ्ता

कलेक्टर मनीष सिंह ने उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने का आदेश भी दिया है। वहीं प्रशासन को आशंका है कि वह मद्दा इस कार्रवाई से बचने के लिए विदेश भाग गया है। उसकी दूसरी अवैध कब्जों और संपत्तियों की जानकारी जुटाने के लिए टीम काम कर रही है। इसके बाद उन्हें भी जमींदोज कर दिया जाएगा।

Leave a Comment