mp news

दिल्ली में रिंकू हत्याकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, 5 आरोपी पहले भी हो चुके गिरफ्ता

mp news

नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हुए रिंकू शर्मा हत्याकांड के मामले में रविवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मालूम हो कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बीते 10 फरवरी को देर रात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की लाठी से पिटाई के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। जिसकी वजह से इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। 

यह भी पढ़ें – Sidhi हादसे के बाद Rewa RTO मनीष त्रिपाठी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

हालांकि, परिवार वालों का आरोप है कि दशहरा पर राममंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से युवक की हत्या की गई। इसके अलावा एक ओर एक बड़ा वर्ग ये आरोप लगा रहा है कि उसकी हत्या राम मंदिर के लिए चंदा मांगने की वजह से हुई। 

वहीं पुलिस की थ्योरी इस मामले में पूरी तरह से अलग है। पुलिस ने जो जांच की है उसके आधार पर अतिरिक्त डीसीपी एस धामा ने बताया था कि 25 वर्षीय रिंकू पर 10 फरवरी की रात जन्मदिन की पार्टी में चाकू से हमला हुआ था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें – MP NEWS: डॉक्टर ने लड़की को प्यार के जाल में फसाकर की हत्या, कुत्ते के साथ दफनाया

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आरोपियों और उसके बीच झगड़ा एक रेस्टोरेंट को बंद करने को लेकर हुआ था। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के मामले से किसी भी और वजह का जोड़ा जाना तथ्यात्मक रूप से गलत है।

पुलिस ने बताया है कि रिंकू पर हमला करने वाले सभी उसे जानते थे। दोनों पक्षों में खाने की दुकान को खोलने को लेकर झगड़ा चल रहा था। यह दोनों दुकानें आसपास थीं। पुलिस ने परिवार की शिकायत के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद आज फिर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *