761 mnn

Indore News: पति ने पत्नी के जन्मदिन पर उसके सामने ही पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग

761 mnn

इंदौर। किशनगंज निवासी 36 वर्षीय महेंद्र कौशल ने पाटनीपुरा स्थित ससुराल में पत्नी पूजा के जन्मदिन पर उसके सामने ही पेट्रोल डालकर आग लगा ली। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। एमआइजी थाने के एसआइ राजकुमार कोरी ने बताया कि एक हफ्ते पहले पूजा पति महेंद्र से नाराज होकर मायके चली गई थी। एक जुलाई को पत्नी का जन्मदिन था। महेंद्र उसे लेने ससुराल आया था। पत्नी ने कहा कि अभी मां नहीं है, वह मां से पूछकर जाएगी। जिद करने के बाद भी पत्नी साथ चलने को राजी नहीं हुई तो उसने वहीं खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महेंद्र के साले रणजीत जड़िया ने आग बुझाने की कोशिश की तो उसके हाथ जल गए। महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। रिश्तेदार मनीष जड़िया ने बताया कि महेंद्र की शादी को 12 साल हो चुके हैं। दो बच्चे भी हैं। उसके किसी दूसरी महिला से संबंध थे। इसे लेकर दो साल से पत्नी पूजा और महेंद्र के बीच विवाद चल रहा था।

इसे भी पढ़ें :- Indore जिले में Police station में जमा करानी होगी पेन ड्राइव, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

नाराज होकर पूजा बच्चों के साथ मायके आ गई थी। महेंद्र उसे लेने ससुराल आया तो पूजा ने कहा कि महिला से संबंध नहीं रखोगे तो ही वह साथ जाएगी। महेंद्र राजी नहीं हुआ तो पत्नी ने भी साथ चलने से मना कर दिया। इसके बाद उसने आत्मदाह कर लिया।

मयूर नगर निवासी 28 वर्षीय दीपक पुत्र गुलाब सिंह सोलंकी की दो नाबालिगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ रविवार को हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना 28 जून की है। आपसी विवाद में दोनों नाबालिगों ने दीपक पर हमला कर दिया था। दीपक को पेट व अन्य स्थानों पर गंभीर घाव थे। उसका आइसीयू में इलाज चल रहा था। आरोपितों के खिलाफ पहले हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया था। आरोपितों की धारा बढ़ाकर हत्या का केस दर्ज किया। नाबालिगों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें :- PM Kisan के तहत किसानों के खाते में आएंगे 6,000 रुपये, जल्दी करें ये काम

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *