Prince Charles का शाही खर्चे रुकने के बाद अब कैसे कट रही है जिंदगी

Prince Charles

हाल ही में ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी ने ओप्रा विन्फ्रे को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू की कई बातें चर्चा में रहीं। उन्हीं में से एक यह भी है कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी विलियम के खर्चे कैसे चल रहे हैं। दरअसल, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने शाही पद छोडक़र कैलिफोर्निया आ गए थे, तभी से उनके परिवार को दी जाने वाली आर्थिक मदद रोक दी गई थी।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दें कि वर्ष 2020 तक प्रिंस हैरी ड्यूक और मेगन डचेज ऑफ ससेक्स रही हैं। तब उन्होंने ऐलान किया था कि वे वरिष्ठ शाही पद के तौर पर काम करना बंद करेंगे और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने की दिशा में काम करेंगे।

यह भी पढ़ें –Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी, अन्य राज्यों में मौसम बदला

नए करार में Prince Charles से कुछ समय तक आर्थिक मदद मिलेगी

अब नए करार के तहत इस रॉयल कपल को अपने पिता प्रिंस चार्ल्स से कुछ समय तक आर्थिक सहयोग मिलता रहेगा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह मदद उन्हें डची कार्नवाल से मिलेगा या फिर किसी और तरीके से। गौरतलब है कि डची कार्नवाल संपत्ति और वित्तीय निवेश का एक बड़ा पोर्टफोलियो है, जिसे एडवर्ड थर्ड ने स्थापित किया था। इससे ड्यूक ऑफ कार्नवाल खुद और अपने बच्चों की आर्थिक देखभाल कर सकेंगे। वहीं, प्रिंस चार्ल्स के खातों के विवरण के अनुसार, गत मार्च तक ड्यूक-डचेज ऑफ ससेक्स यानी प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल तथा ड्यूक-डचेज ऑफ कैम्ब्रिज यानी प्रिंस विलियम और केट की गतिविधियों पर करीब 56 लाख पाउंड खर्च किए गए।

यह भी पढ़ें – Corona Update: फिर से बढ़ने लगा कोरोना, 1 दिन 23 हजार से ज्यादा केस

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शाही परिवार ने आर्थिक मदद को रोक दिया

बहरहाल, प्रिंस हैरी ने ओप्रा विन्फे्र को दिए इंटरव्यू में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक शाही परिवार ने उनकी आर्थिक मदद को रोक दिया है। वहीं, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि वह उसे रकम के बारे में बात कर रहे थे, जो पहले प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स की आय डची ऑफ कार्नवाल से उन्हें दिया रहा था। मार्च 2020 के बाद प्रिंस चार्ल्स के अकाउंट की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके अलावा, क्लियरेंस हाउस ने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार दिया है। ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स के पास व्यक्तिगत संपत्ति है।

यह भी पढ़ें – अभिनेत्री सीरत कपूर की इस ग्लैमरस देसी और विदेशी लुक के पीछे कई लोग हो रहे है दीवाने !!!

प्रिंसेस डायना एक करोड़ तीस लाख पाउंड छोड़ गई थीं

यही नहीं, जब प्रिंसेस डायना की मौत हुई थी, तब वह अपने दोनों बच्चों प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम के लिए करीब एक करोड़ तीस लाख पाउंड छोड़ गई थीं। प्रिंस हैरी ने ओप्रा को दिए इंटरव्यू में इसका जिक्र भी किया है। उन्होंने कहा, मुझे जो मिला, वह मेरी मां मेरे लिए छोडक़र गई थीं। अगर वह रकम नहीं होती, तो मैं और मेगन ब्रिटेन छोडक़र कैलिफोर्निया नहीं आ पाते। हालांकि, कहा जाता है कि अमरीका में बसने के बाद प्रिंस हैरी और मेगन ने नेटफ्लिक्स और स्पॉटिफाई के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए थे और इस करार की कीमत लाखों में है।

Leave a Comment