mp news now

Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी, अन्य राज्यों में मौसम बदला

mp news now

नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कभी बारिश तो कभी तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल मौसम के बार-बार इस तरह करवट लेने के पीछे बड़ी वजह है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक उत्तर भारत (North India) के पर्वतों पर इस हफ्ते दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। यही वजह है कि कई मैदानी इलाकों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को लेकर हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें – Corona Update: फिर से बढ़ने लगा कोरोना, 1 दिन 23 हजार से ज्यादा केस

जबकि देश के 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। आईएमडी के मुताबिक देश के 10 से ज्यादा राज्यों में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इसकी बड़ी वजह है पहाड़ी इलाकों में सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ। इसके चलते कई राज्यों में तेज हवाओं के बीच बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में मौसम बदल

मौसम में आ रहे बदलाव का असर देश के 10 से ज्यादा राज्यों में देखने को मिलेगा। यहां बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है उनमें बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली ,चंडीगढ़ राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड प्रमुख रूप से शामिल हैं।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – अभिनेत्री सीरत कपूर की इस ग्लैमरस देसी और विदेशी लुक के पीछे कई लोग हो रहे है दीवाने !!!

येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 12 मार्च यानी शुक्रवार के लिए अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कांगड़ा घाटी में भी मौसम ने करवट ली है और यहां धर्मशाला में बादल छाए हैं। उधर, धौलाधार की पहाड़ियों में ताज़ा हिमपात हुआ है। मैदानी इलाकों में तेज़ आंधी से कई जगह पेड़ टूट गए हैं। 14 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

घाटी में भूस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में मौसम की बात करें तो गुरुवार को दिन भर घाटी के कई इलाकों में बादल छाए रहे। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री तक गिरने से ठंडक बढ़ी है। शुक्रवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस बीच भूस्खलन भी आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Mamta Banerjee पैर में चोट, अस्पताल में किया गया भर्ती

हरियाणा में दो दिन खराब रह सकता है मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में भी मौसम का मिजाज अगले दो दिन खराब रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *