Corona Update: संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 51 हज़ार के पार, 7 की मौत

mpnewsnow.com

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 304 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252186 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3763 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर: आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 35 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57097 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 920 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 54845 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1332 एसेटिव केस हैं।

यह भी पढ़ें – Haridwar: 31 जनवरी तक पूरे होंगे 95 फीसदी कुंभ कार्य, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर: राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 74 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41707 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 599 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 39266 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 11842 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां पर अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

  • ग्वालियर में कुल कोरोना के संक्रमितों की संख्या 16312 हो गई है। शहर में 2193 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15870 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 233 सेज अब भी एक्टिव हैं।
  • जबलपुर में कुल कोरोना के संक्रमितों की संख्या 16057 हो चुकी है। शहर में 249 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15454 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 354 केसेज एक्टिव हैं।
  • खरगौन में कुल कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5343 हो गई है। शहर में 102 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं शहर में अब तक 5146 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 95 केस अब भी एक्टिव हैं।
यह भी पढ़ें – UP: CBI जांच में खुलासा, DGQA क्लर्क भर्ती में घोटाला, फेल को कर दिया पास
  • सागर में कुल कोरोना के संक्रमितों की संख्या 52892 हो गई है। शहर में 149 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शहर में अब तक 5045 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 95 केस अब भी एक्टिव हैं।
  • उज्जैन में कुल कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4883 हो गई है। शहर में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं, 4644 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 135 एक्टिव केस हैं।
  • रतलाम में कुल कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4622 हो चुकी है। इनमें से शहर में अब तक 79 मरीज की मौत हो गई है। वहीं शहर में अब तक 4430 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 113 केस अब भी एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – Weather update – गलाने वाली ठंड से बचने के लिए डॉक्टर ने बताया उपा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

  • रीवा में कुल कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4069 हो गई है। इनमें से शहर में अब तक 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं शहर में अब तक 3986 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।
  • धार में कुल कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4040 हो गई है। अब तक से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। वहीं, 3937 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 45 केस एक्टिव हैं।
  • होशंगाबाद में कुल कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3782 हो चुकी है। यहां पर 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। वहीं शहर में अब तक 3673 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 48 केस अब भी एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – Drug Mafia: ड्रग माफिया से जुड़े तीन और आरोपी गिरफ्तार

  • शिवपुरी में कुल कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3618 हो गई है। यहां पर 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। वहीं शहर में अब तक 3557 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 31 केस अब भी एक्टिव हैं।

Leave a Comment