mp news now

Corona Update: एक दिन में 1348 पॉजिटिव, 2 लाख 77 हजार के पार संक्रमितों की संख्या, 2 की मौत

mp news

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1348 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 277075 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3908 पहुंची है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indore 1 नंबर पर

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 356 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64509 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 944 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 61430 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2135 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें – Covid-19: Gujarat से Uttrakhand आए 22 यात्री कोरोना पॉजिटिव, उत्तराखंड में भी बढ़ रहे हैं मामले

राजधानी भोपाल अब भी 2 नम्बर पर

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 349 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47459 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 626 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 44554 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2279 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1- रीवा (Rewa) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4304 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4215 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 54 केस एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर (Gwalior) में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16988 हो चुकी है। जबकि, 234 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16477 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 277 केस एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – RBI ने Loan लेने से कर रहा है सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान ?

4- खरगोन (Khargone) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5836 हो गई है। इनमें से 112 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5563 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 161 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- सागर (Sagar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5836 हो गई है। इनमें से 153 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5505 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 178 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-उज्जैन (Ujjain) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5530 हो गई है। जिले में अब तक 106 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5115 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 309 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम (Ratlam) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5198 हो चुकी है। इनमें से 85 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4824 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 289 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- जबलपुर (Jabalpur) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17674 हो गई है। शहर में अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16820 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 602 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार (Dhar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4254 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4159 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 36 केस एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – Coronavirus: हरियाणा में एक बार फिर से Corona फैल रहा है, 4 गुना एक्टिव है

10- बैतूल (Betul) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4155 हो गई है। इनमें से 79 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3805 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 271 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद (Hoshangabad) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3989 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3906 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 22 केस अब भी एक्टिव हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *