समस्याएं दूर करने सड़क पर उतरी कमांडो सेना, नेशनल हाईवे पर लगा रहा जाम

समस्याएं दूर करने सड़क पर उतरी कमांडो सेना, नेशनल हाईवे पर लगा रहा जाम

रीवा । कमांडो सेना ने गुरुवार को चाकघाट नगर पंचायत क्षेत्र की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। चाकघाट में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान आधे घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहा। इस प्रदर्शन के माध्यम से त्योंथर तहसील अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्याप्त जनसमस्याओं को भी उठाया गया। कमांडो सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम ने कहा कि क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। शासन-प्रशासन को इनकी समस्याओं को दूर करने के लिए तत्परता दिखानी चाहिए।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे भी पढ़ें :- MP News: डरा रहा डेंगू बीते 49 दिन में 8017 केस 25 लोगों की मौत

ये रहीं मांग

  • चाकघाट के रमाकांत चौराहा में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यहां ओवरब्रिज बनाय जए।
  • स्कूलों के रास्ते में अतिक्रमण है। इसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए।
  • टोल प्लज के नाम पर अधिग्रहित जमीन का न तो मुआवजा दिया गया है और न ही अब तक टोल प्लाजा का निर्माण हुआ।
  • नगर पंचायत में सुलभ शौचालय नहीं है। इसे तत्काल बनाया जाए।
  • क्षेत्र में आधा सैकड़ा से ज्यादा चोरी की घटनाएं हुई हैं। अपराध रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
  • चाळघाट में वर्ष 2003 में उक्त तहसील लगती थी, जिसे बंद कर दिया गया जिसे पुन: चालू किया जाए।
  • बजार बैठकी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है इसे तत्काल बंद की जाए।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment