Chandra Grahan 2021: इस वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण आज, आंशिक चंद्रग्रहण होगा

इस वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण आज, आंशिक चंद्रग्रहण होगा

इस वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) 19 नवम्बर यानी आज को लगने जा रहा है। ये आंशिक चंद्रग्रहण होगा। इसका सूतक काल नहीं रहेगा। बताया गया है कि भारत ने आंशिक चंद्रग्रहण की शुरुआत 19 नवम्बर को दोपहर 12.48 बजे से होगी और यह 4.17 तक दिखाई देगा। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) देखा जा सकेगा। ऐसा मौका करीब 580 वर्ष बाद आया है। इस आंशिक चंद्रग्रहण की अवधि 3 घंटा 28 मिनट 24 सेकंड होगा। बताया गया है कि इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) 18 फरवरी 1440 को पड़ा था और अगला मौका 8 फरवरी 2669 में आएगा।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे भी पढ़ें :- समस्याएं दूर करने सड़क पर उतरी कमांडो सेना, नेशनल हाईवे पर लगा रहा जाम

अरुणांचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। अपने देश में एक तरह से उप छाया चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) लग रहा है। इस ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता। इसे देखने के लिए विशेष उपकरणों की जरूरत पड़ती है। यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण होगा। इससे पहले 26 मई को चंद्रग्रहण लगा था जो सुपर मून या रेड ब्लड मून यानी लाल रंग का था। बताया गया है कि 19 नवम्बर के अंशिक चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) के दो हफ्ते बाद 4 दिसम्बर को पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा। इसके बाद भारत में अगला चंद्रग्रहण 8 नवम्बर 2022 को देखा जा सकेगा।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment