दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

नई दिल्ली। 26 जनवरी पर आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया में हमला करने की फिराक में हैं। रोहिंग्या घुसपैठियों का एक ग्रुप दिल्ली समेत इन जगहों पर फिदायन हमला कर सकता है। देश के कई उग्रवादी संगठनों ने आतंकियों से हाथ मिला लिया है। इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं और दिल्ली अलर्ट है। 

यह भी पढ़ें – UP: आज होगा उत्तर प्रदेश दिवस का उद्घाटन, सीएम योगी कल आएंगे

ऐसे में आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश में कही भी टारगेट किलिंग करा सकते हैं। ये संगठन किसान आंदोलन की भी आड़ ले सकते हैं। इस बार आतंकी हमले के गंभीर इनपुट मिले हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली समेत कई राज्य सरकार व उनके पुलिस प्रमुखों के संपर्क में है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते यानी स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के गंभीर इनपुट मिले हैं। आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया समेत कई जगहों पर हमला करा सकते हैं। रोहिंग्या का एक ग्रुप इसके लिए प्रशिक्षण में जा चुका है।

यह भी पढ़ें – MP: सरकारी बाबू के लिए कंप्यूटर सीखना होगा जरूरी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

इसके अलावा खालिस्तान, उत्तर-पूर्वी राज्यों के उग्रवादी संगठन व जम्मू कश्मीर के कुछ आतंकी संगठन एक हो गए हैं। दिल्ली दंगों में बड़ी भूमिका निभाने वाली एक संस्था द्वारा आतंकी संगठनों का साथ देने के भी इनपुट हैं। ये सूचनाएं पिछले सप्ताह मिली थी।

इनपुट में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 व 35 हटाने व राम मंदिर बनने के विरोध में आतंकी संगठन टारगेट किलिंग करा सकते हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को किसानों के सभी धरना स्थल, गणतंत्र परेड व भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें – MP: UG and PG की सेमेस्टर परीक्षा की गाइडलाइन जल्दी आएगी

पकड़े गए हैं आठ रोहिंग्या
राजधानी में आठ रोहिंग्या घुसपैठियों को उत्तम नगर व पूर्वी दिल्ली से पकड़ा गया है। पहली बार यह घुसपैठिए पकड़े गए हैं। आशंका है कि रोहिंग्या का ग्रुप हमला कर सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *