Rewa News: छमाही परीक्षा के पेपर लेकर दोपहर में आया ट्रक, देर शाम तक चला वितरण कार्य

Rewa News: छमाही परीक्षा के पेपर लेकर दोपहर में आया ट्रक, देर शाम तक चला वितरण कार्य

रीवा। शासकीय स्कूलों में कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की अद्धवार्षिक परीक्षा के लिए भोपाल से पेपर शनिवार की दोपहर यहां पहुंच पाए। जबकि पेपर प्राप्त करने के लिए जिले भर के प्राचार्य अपने सहयोगियों को लेकर सुबह से ही यहां पहुंच गए। थे। जिले की समन्वय संस्था शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक में देर शाम तक वितरण कार्य जारी रहा।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पेपर लेने दो दिन आना पड़ा

प्राचार्यों को अद्र्धवार्षिक परीक्षा की सामग्री लेने पहले शुक्रवार को बुलाया गया था। लेकिन शुक्रवार को भोपाल से पेपर नहीं पहुंच पाए। यहां से खाली हाथ प्राचार्य लौटे। इन्हें शनिवार को फिर बुलाया गया।

इसे भी पढ़ें :- Rewa News: अभी तक सेमेस्टर के सिलेबस जारी नहीं कर पाया विवि का विभाग

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोपहर बाद से हो पाया वितरण

पेपर लेने भोपाल से ट्रक 1.15 बजे यहां पहुंचा। इसके बाद मिलान और बंडल बनाने का कार्य किया गया। इस तरह दोपहर बाद वितरण कार्य शुरू हो पाया। पहले दूर-दराज से आए प्राचार्यों को सामग्री वितरित की गई, ताकि वे समय पर पहुंच जाएं।

18 स्कूल से नहीं आए

अद्र्धवार्षिक परीक्षा के पेपर लेने जिले के 18 विद्यालयों के प्राचार्य नहीं पहुंचे हैं। इन विद्यालयों के लिए अब रविवार को पेपर वितरित किए जाएंगे। प्राचार्यों से कहा गया है कि परीक्षा सामग्री का उठाय समय पर कर लें, ताकि परीक्षा में कोई व्यवधान न आने पाए।

इसे भी पढ़ें :- Rewa News: उखड़ी सड़क की परेशानी से बचने बदला रास्ता। तो विक्रम पुल पर बढ़ा ट्रैफिक, घंटों लगता जाम

कल से शुरू होंगी परीक्षाएं

अधवार्षिक परीक्षाएं 29 नवम्बर से आयोजित की गई है। इसलिए प्राचार्य भी चितित रहे कि जल्द से जल्द पेपर मिल जाएं, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकें। गौरतलब है कि ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई हैं।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment