Rewa News: प्रशासन ने रोका बाल विवाह, बारात लौटी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Rewa News: प्रशासन ने रोका बाल विवाह, बारात लौटी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

रीवा। रीवा (Rewa) जिले के रायपुर कर्चुलियान (Raipur Karchuliyan) थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरखिनी गांव में प्रशासन की सक्रियता छो से बाल-विवाह रुक गया। यहां 16 साल की किशोरी के हाथ पीले हो जाते। रविवार को शादी होनी थी। बारात की पूरी तैयारी हो चुकी थी। गंगेव से दूल्हा और बाराती भी सिरखिनी गांव पहुंच चुके थे। बारात निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच नायब तहसीलदार, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाया गया और बाल विवाह होते-होते बच गया।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे भी पढ़ें :- Rewa News: सूने मकान से आभूषण और नकदी पार करने वाला आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जानकारी

गांव में बाल विवाह होने की जानकारी रविवार की शाम लगभग 6.45 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही परियोजना अधिकारी अंजना सिंह, सुपरवाइजर प्रीति उपाध्याय, नायब तहसीलदार ममता पटेल एवं सब इस्पेक्टर दिव्या उपाध्याय मौके पर पहुंच गई। टीम ने मैके पर जाकर जब अंकसूची आदि देखी तो पता चला कि जिस लड़की की शादी हो रही है उसकी उम्र अभी 16 साल 4. मह है। इस किशोरी की शादी 45 साल के व्यक्ति से की जा रही थी।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment