Bihar News

मुंबई की अधेड़ महिला को हुआ नालंदा के नाबालिग से प्यार, शादी करने पहुंची बिहार

Bihar News

नालन्दा। खबर बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) जिले के बिहारशरीफ अनुमंडल क्षेत्र के बिहार थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक अधेड़ महिला ने साबित कर दिया कि प्यार अंधा होता है। जी हां मिस कॉल और टिकटॉक से महिला की पहचान एक नाबालिग किशोर से हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। प्यार में अंधी महिला, नाबालिग किशोर से शादी करने अपने परिवार को छोड़ बिहारशरीफ शहर आ गई। इधर किशोर के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो वे हैरान रह गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला और किशोर को थाने ले आयी महिला को देख लोग हैरान हैं।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – Sonu Sood फिर से बने मसीहा, बच्चे के दिल का ऑपरेशन कराएंगे

बताया जाता है कि करीब चार महीने से महिला किशोर से बातचीत कर रही थी। दोनों के बीच टिकटॉक और व्हाट्सएप पर चैटिंग भी हो रही थी। हालांकि, महिला को यह पता नहीं था कि उसका प्रेमी नाबालिग है। बातचीत के दौरान महिला ने किशोर का पता ले लिया। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद किशोर ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद महिला गुरुवार को किशोर के घर पहुंच गई।

तीन बच्चे की माँ है

मुम्बई के रहने वाली महिला पहले से शादीशुदा थी उसके पति का पूर्व में देहांत हो चुका था उसके तीन बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें – कर्नाटक: गैर धर्म की लड़की के साथ सफर कर रहे युवक को चाकू मारा

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुंबई लौटी महिला

मोहल्लेवासी और परिवार के लोगों को जब मामले की भनक लगी तो सभी हैरान रह गए। महिला के पति का पूर्व में देहांत हो चुका था और उसके तीन बच्चे भी हैं। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला के परिवार को मुंबई से बुला कर दोनों को समझाया गया, जिसके बाद महिला पुनः परिवार के साथ मुम्बई लौट गयी। हालांकि वो काफी देर तक नाबालिग से ही शादी करने की बात पर अड़ी थी। उसका कहना था कि वो उससे शादी करके ही लौटेगी।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

यह भी पढ़ें –

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *