MP Weather Update: MP में बदलेगा मौसम, फ‍िर गिर सकता है पारा

mp news

भोपाल। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इससे मध्य प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। इस सिस्टम के प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इससे हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – MP NEWS: Panna Tiger Reserve में लगी आग, 6 घंटे बाद पाया आग से काबू

इस सिस्टम के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर एक बार फिर हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। इससे आठ मार्च से दस मार्च तक तीन दिन तापमान में गिरावट होने लगेगी। इसके बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। वातावरण में हवाओं के साथ नमी आने लगेगी। इससे 11-12 मार्च को राजधानी सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख बार-बार बदलने से तीन-चार दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। उधर सोमवार से फिर दिन-रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज होने लगेगी। नौ मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – खुशखबरी: पुणे-जबलपुर-पुणे विमान सेवा 30 मार्च से शुरू

इस सिस्टम की आवृत्ति अधिक होने से राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात बनने के आसार हैं। इन दोनों सिस्टम के असर से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। हवाओं के साथ बड़े पैमाने पर नमी आने से 11-12 मार्च को राजधानी सहित कई स्थानों पर बादल छा सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ एक बार फिर न्यूनतम तापमान में कुछ कमी होने लगेगी।

Leave a Comment