mp news now

खुशखबरी: पुणे-जबलपुर-पुणे विमान सेवा 30 मार्च से शुरू

mp news now

जबलपुर। शहर से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए हाल ही में फ्लाइट शुरू होने के बाद जल्द ही महाराष्ट्र (Maharashtra) के लिए एक और नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। स्पाइसजेट (Spicejet) ने 30 मार्च से पुणे-जबलपुर-पुणे फ्लाइट (Pune-Jabalpur-Pune flights) के संचालन की घोषणा की है। इसके साथ ही लम्बे समय से जबलपुर-पुणे के बीच सीधी विमान सेवा की प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। प्रारंभिक रूप से यह विमान सेवा सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। इससे यात्री एक घंटे में शहर से पुणे पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें – Breaking News: रीवा जिले एक बार फिर कोरोना रिटर्न, 25 केस आए सामने

ये होगा किराया

एयरलाइंस (Airlines) ने पुणे-जबलपुर-पुणे विमान सेवा प्रारंभ करने की घोषणा कर दी है। इसके लिए टिकट विंडो भी खोल दिया है। जबलपुर से पुणे का प्रारम्भिक किराया 5,450 रुपए है। जबकि पुणे से जबलपुर का प्रारंभिक किराया 5,804 रुपए है। हालांकि डुमना एयरपोर्ट प्रबंधन को नई फ्लाइट के संबंध में डीजीसीए से स्लॉट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। एक-दो दिन में स्लॉट को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: एक दिन में 467 पॉजिटिव, 2 लाख 64 हजार के पार संक्रमितों की संख्या, 2 की मौत

शहर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए पुणे जाते है। आइटी प्रोफेशनल सहित अन्य नौकरियों की तलाश में भी लोग पुणे का रुख करते हैं। पुणे की यात्रा के लिए ट्रेन में भी आसानी से सीट उपलब्ध होती है। ऐसे में नई फ्लाइट से छात्रों और नौकरीपेशा को आवाजाही में आसानी होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *