Mp News

Mandla Road Accident: ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत, 1 गंभीर

Mp News

मंडला। जिला के भुआ बिछिया थाना के अंतर्गत शनिवार रात सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाइवे क्रमांक30 में ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चार लोग दब गए थे। इसमें तीन की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भुआ बिछिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिसे उपचार दिए जाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत भी हो गई है। सभी भुआ बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी बताए गए हैं। ट्रैक्टर में कुल 6 लोग सवार थे। जिसमें दो लोग बच गए हैं। ट्रैक्टर का केवल इंजन था। घटना शनिवार रात साढ़े 8 बजे की बताई गई है।

इसे भी पढ़ें :- Mouni Roy की मिरर सेल्फी ने ढाया कहर, ब्लैक ड्रेस में लग रही हॉट

खैराकी पर्यटन स्थल से लौट रहे थे

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भुआ बिछिया थाना से मिली जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया से पर्यटन स्थल खैराकी ट्रैक्टर लेकर गए थे। देर शाम काे वे वापस लौट रहे थे। उस समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर भुआ बिछिया से करीब 5 किमी पहले ही अनियंत्रित हो गया और यहां के गणेश पेट्रोल पंप के नजदीक पलट गया। सभी 6 लोग केवल ट्रैक्टर इंजन में ही सवार थे।

इसे भी पढ़ें :- Shanaya Kapoor ने क्रॉप टॉप-शॉर्ट्स में लगीं क्यूट, टोन्ड फिगर दिखाया

स्थानीय जन व राहगीरों ने तत्काल मदद की। ट्रैक्टर इंजन में 4 लोग दब गए थे। उसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल बिछिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :- Ananya Panday ने बिकिनी में दिखाया Killer लुक, इंटरनेट पर मचा तहलका

ये हैंं मृतक

संजू पिता धनवा मरकाम 18 साल पड़रिया, संजू मरावी पिता अर्जुन मरावी 18 साल, संदीप पिता समारू धुर्वे 17 साल सभी पड़रिया निवासी की मौत हो गई है। वहीं दिनेश सैयाम गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :- मकर संक्रांति पर पलक तिवारी ने ट्रेडिशनल लुक में तस्वीर शेयर की

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *