रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ, देखिये अपने शहर का दाम

रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ, देखिये अपने शहर का दाम

नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। इस बीच लोगों को करारा झटका लगा है। घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दिए हैं। सिलेंडर के दाम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल सिलेंडर के दाम 6 रुपए घटा दिए हैं।

यह भी पढ़ें – MP: उमा भारती ने किया बड़ा ऐलान, 8 मार्च से शुरु होगा शराबबंदी अभियान

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इससे पहले व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 190 रुपए बढ़ाए गए थे। वहीं रसौई गैस की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ने के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 719 रुपए हो गई। वहीं मुबंई (Mumbai) में 719 रुपए, कोलकाता (Kolkata) में 745 रुपए और चेन्नई (Chennai) में 736 रुपए हो गई हैं। ये नई दरें आज (गुरुवार) से लागू हो गई हैं। बता दें दिसंबर में आईओसी ने रसोई गैस के दाम दो बार बढ़ाए थे। 2 दिसंबर को 50 रुपए और 15 दिसंबर को फिर 50 रुपए बढ़ाए थे।

यह भी पढ़ें – TMKOC से मशहूर एक्‍ट्रेस Nidhi Bhanushali ने शेयर की सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें, होश उड़ा देगा निधि भानुशाली का अंदाज

वहीं 1 फरवरी को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 190 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए। जिसमें अब 6 रुपए की कटौती की गई हैं। ऐसे में अब दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1533 रुपए में खरीदा जा सकता हैं। जबकि मुंबई में 1482.50 रुपए, कोलकाता में 1598.50 रुपए और चेन्नई में 1649 रुपए हो गई हैं।

यह भी पढ़ें – Sagar News: जिला अस्पताल में महिला ने छह माह के बच्चे चुरा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

कैसे चेक रहें अपने शहर के सिलेंडर का रेट?

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप चाहें तो अपने शहर के एलपीजी सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनी नए रेट्स जारी करती हैं। https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाकर आप अपने शहर के रसोई गैस के दाम चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment