Mr Bean की मौत की खबरों से फैंस हुए परेशान, जानिए क्या है सच्चाई

Mr Bean की मौत की खबरों से फैंस हुए परेशान, जानिए क्या है सच्चाई

Mr Bean की मौत की खबरों से फैंस हुए परेशान, जानिए क्या है सच्चाई

मिस्टर बीन (Mr. Bean) के किरदार से दुनियाभर में करोड़ों फैंस बना चुके हॉलीवुड एक्टर रोवन एटकिंसन (Rowan Atkinson) को लेकर आई एक खबर ने फैंस को परेशान कर दिया। खबर थी कि 66 साल की उम्र में रोवन का निधन हो गया है। इस खबर के आते ही फैंस के बीच कोहराम मच गया और लोग सोशल मीडिया पर पूछने लगे कि क्या सच में रोवन की मौत हो गई है? कई लोगों ने तो बिना खबर की सत्यता की जांच किए ही उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इन सबके बाद रोवन एटकिंसन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे भी पढ़ें :- Suhana Khan ने न्यूयॉर्क छोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

अब आ रही खबरें फैंस को राहत दे सकती हैं। मिस्टर बीन (Mr. Bean) की मौत की खबरें सच नहीं बल्कि महज अफवाह हैं। वे ना केवल जिंदा हैं बल्कि पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये अफवाह एक ट्विटर हैंडल ने उड़ाई जो अमेरिकी न्‍यूज चैनल फॉक्स न्यूज होने का दावा कर रहा था।

यहीं से रोवन की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। इस फर्जी ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में एक स्पैम लिंक भी दिया गया था और भावुकता में इस लिंक पर क्लिक करने वाले लोग इस स्‍पैम का श‍िकार हो गए। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब रोवन की मौत को लेकर इस तरह की फर्जी खबर चली हो। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे भी पढ़ें :- Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी में गेस्ट्स को मोबाइल लाना माना है

मिस्टर बीन (Mr. Bean) के अलावा भी कई स्टार्स हैं जिनकी मौत की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर चलती रहती हैं। भारतीय सिनेमा के ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर एक्टर दिलीप कुमार भी ऐसी अफवाहों का कई बार शिकार हुए थे। आपको बता दें कि ‘मिस्टर बीन’ (Mr. Bean) का किरदार टीवी पर पहली बार 1990 में दिखाई दिया था। इसके बाद ये किरदार धीरे-धीरे दुनियाभर में मशहूर हो गया।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *