Corona Update: एक दिन में 2276 पॉजिटिव, 2 लाख 88 हजार के पार संक्रमितों की संख्या, 11 की मौत

mp news now

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 2276 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों (Corona infected) की संख्या बढ़कर 288683 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3958 पहुंची है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indore 1 नंबर पर

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 603 नए पॉजिटिव (Positive) केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67791 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 955 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 63712 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3123 एक्टिव केस हैं।

Jee Main के स्टूडेंट 4 अप्रैल तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे

राजधानी भोपाल अब भी 2 नम्बर पर

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 498 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49987 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 629 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 45590 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 3768 एक्टिव केसेज हैं।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है Corona infected की संख्या

1- रीवा (Rewa) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4372 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4248 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 89 केस एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर (Gwalior) में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17332 हो चुकी है। जबकि, 235 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16647 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 450 केस एक्टिव हैं।

3- खरगोन (Khargone) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 6161 हो गई है। इनमें से 117 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5734 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 310 केस अब भी एक्टिव हैं।

Mp News: लोकायुक्त की टीम ने रोजगार सहायक के घर छापेमारी की, करोडो की संपत्ति मिली

4- सागर (Sagar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6087 हो गई है। इनमें से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5618 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 315 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन (Ujjain) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5902 हो गई है। जिले में अब तक 110 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5211 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 581 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम (Ratlam) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5576 हो चुकी है। इनमें से 88 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4977 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 511 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतूल (Betul) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4504 हो गई है। इनमें से 81 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3981 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 442 केस अब भी एक्टिव हैं।

CBI Raids: CBI ने भोपाल में नेमानी बंधु और सिद्धपाल सिंह भदौरिया के घरों पर मारा छापा, बैंक फ्रॉड का आरोप

8- जबलपुर (Jabalpur) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18537 हो गई है। शहर में अब तक 260 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 17194 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1083 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार (Dhar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4376 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4197 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 120 केस एक्टिव हैं।

10- होशंगाबाद (Hoshangabad) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4059 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3930 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 68 केस अब भी एक्टिव हैं।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment