mp news now

‘भाबीजी घर पर हैं’ के फेमस पेलू एक एपिसोड़ कितना फीस लेते हैं जानिए

mp news now

फेमस कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain) का हर कैरेक्टर अपनी एक्टिंग से एक अलग ही समां बांधता है। हर कोई अपने रोल में इस तरह से डूब जाता है मानों वो उसका असल रूप हो। अपने रोल को निभाने के लिए सभी पूरी मेहनत करते हैं जो कि पर्दे पर साफ नजर आता है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंगूरी भाभी की बात करें या फिर शो में ‘आई लाइक इट’ कहने वाले सक्सेना जी की, हर कोई अपनी अलग स्टाइल के लिए लोकप्रिय है। वहीं ‘भाबीजी घर पर हैं’ सीरियल में एक किरदार ऐसा भी है जो बिना कुछ बोले ही बहुत कुछ कह जाता है। वो अपने फेस एक्सप्रेशन से दर्शकों को हंसा कर लोटपोट कर देता है।

यह भी पढ़ें – Rewa: रीवा कलेक्टर ने जिले को कुपोषण मुक्त करने का अभियान चलाया

हम मॉडर्न कॉलोनी के ‘पेलू रिक्शावाला’ की ही बात कर रहे हैं। ‘पेलू रिक्शावाला’ का असली नाम अक्षय पाटिल है। पेलू रिक्शेवाले की आवाज आज तक शो में नहीं सुनी गई है। वो केवल रिक्शा चलाता है, एक्सप्रेशन देता है और रेडियो पर गाने सुनता दिखाई देता है। अगर उसे किसी की बात का जवाब देना हो, या फिर अपनी कोई बात कहनी हो तो पर्ची के जरिए कहता है।

पेलू रिक्शावाला उर्फ अक्षय पाटिल का ‍किरदार शो में काफी महत्वपूर्ण हैं। वहीं इनकी दमदार अदाकारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो बिना एक डायलॉग बोले भी इस शो से लाखों कमा रहे हैं। आइए जानते हैं अक्षय पाटिल को एक एपिसोड के लिए कितनी फीस मिलती है।

यह भी पढ़ें – कोरोना वायरस के चलते बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अलर्ट, गेटों पर हो रही जांच

खबरों के अनुसार पेलू उर्फ अक्षय पाटिल को एक एपिसोड के 20 हजार रुपए के करीब मिलते हैं। इस तरह से वह साल में लाखों कमा लेते हैं। वहीं अक्षय सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्विटर अकाउंट पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। एक्टर रणवीर सिंह के साथ उनकी अक्षय की तस्वीर काफी चर्चा में रही थी। अक्षय ने इसी कॉमेडी शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *