Weather Update: एकदम से बढ़ने लगी गर्मी छत्तीसगढ़ में, बढ़ रहा दिन का पारा

Chhattisgarh Weather Update - mp news now

रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश (Chhattisgarh Weather Update) में अब गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रात के तापमान में भी आंशिक रूप से बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 36.2 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 36.5 डिग्री रहा। जबकि सबसे कम तामपान अंबिकापुर में 14.5 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें – खुशखबरी: घर बैठे मिलेगा सिलेंडर एक फोन से, देनी होगी अतिरिक्त राशि

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम से शुष्क और गर्म हवाएं आ रही है। इस कारण से प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। फिलहाल आगे कुछ दिनों तक ऐसा ही वृद्धि संभावित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में रायपुर, बिलासपुर तथा दुर्ग में उल्लेखनीय अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य से अधिक रहे।

यह भी पढ़ें – महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, जल्द हो सकती सर्जरी

तापमानों में प्रदेश में सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। रविवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में आकाश साफ रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *