
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उत्तरी हिमालय में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर (Himachal Pradesh, Uttarakhand, Jammu Kashmir) में फिर से तेज बर्फबारी हो सकती है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब (Delhi, Uttar Pradesh and Punjab)
यह भी पढ़ें – 16 करोड़ के इंजेक्शन से जिंदगी की जंग जीतेगी पांच महीने की तीरा
तीन राज्यों में दिखेगा चक्रवाती हवाओं का असर
मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है, जिसके कारण हल्की बारिश भी हो सकती है। स्काईमेट वेदर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि उत्तर भारत में कोई सक्रिय मौसम सिस्टम नहीं है। ऐसे में दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। दिल्ली में आज कुछ समय के लिए हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। 20 फरवरी से पहले राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाएं सुबह और रात में अपना प्रभाव दिखा सकती हैं।
यह भी पढ़ें – PM Modi के काम को सराहा WHO ने, कहा- भारत में तेजी से हुई कोरोना की रोकथाम
15 वर्ष बाद फरवरी सबसे गर्म महीना
इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि फरवरी महीने में तापमान अब बढ़ने वाला है।IMD ने कहा है कि 15 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब राष्ट्रीय राजधानी में तापमान फरवरी महीने में 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। आम तौर पर दिल्ली में फरवरी का महीना सर्दी का होता है, लेकिन इस बार मौसम का हाल कुछ बदला-बदला लग रहा है। वर्ष 2006 में फरवरी के पहले छमाही में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। गौरतलब है कि इस मौसम में अभी तक बुधवार के दिन तक सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई है। IMD ने बताया कि सफदरजंग मौसम स्टेशन पर बुधवार को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक होकर 30.4 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार के दिन यह तापमान वापस 26.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था।