UP News: UP में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज से गुजरेगी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

UP News: UP में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज से गुजरेगी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

UP News: UP में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज से गुजरेगी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तरप्रदेश में अगले साल यानि कि 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी इस चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सत्ता वापसी की तैयारियों में जुटी दिख रही है। इसी के तहत केंद्र सरकार यूपी को अगले साल तक कई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को सौगात देने की तैयारी कर रही है। अकेले प्रयागराज (Prayagraj) से होकर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) चल सकती है। इसके अलावा कई ट्रेनों के लिए रूटों को खोजने का काम किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :- व्यापम घोटाला: CBI कोर्ट ने 8 दोषियों को 7 साल की सजा सुनाई, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने लाल किले की प्राचीर से ऐलान करते हुए कहा था कि 75 हफ्तों में देश में 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलेंगी जो कि देश के कोने-कोने को आपस में जोड़ेंगी। बताते चलें कि मौजूदा स्थिति में देश में सिर्फ 2 सेमी हाई स्पीड ट्रेनें वंदे भारत चल रही है।

बताया जा रहा है कि पहले चरण में उन राज्यों को इस मामले मे तजरीह मिल सकती है, जहां अगले साल चुनाव होने हैं। अभी प्रयागराज से एक वंदे भारत गुजर रही है, जो बनारस से नई दिल्ली जाती है। माना जा रहा है कि ये ट्रेनें अगले साल शुरू हो सकती है। हालांकि रेलवे के अधिकारी इसपर अभी साफ-साफ बोलने से बच रहे हैं। रेलवे ने अधिकारियों से साफ कह दिया है जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा हो उसी का चयन किया जाए। सूत्रों के मुताबिक शताब्दी ट्रेनों को भी वंदे भारत में बदला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :- Rewa News: महिला सरपंच के यहां लोकायुक्त की छापेमारी, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति सामने आई

भारतीय रेलवे ने हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के 58 रेक के लिए टेंडर जारी किया है। इन ट्रेनों के डिब्बों का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई, मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली और रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में किया जाएगा।

इस साल की शुरुआत में रेलवे ने वंदे भारत के 44 रेक के लिए टेंडर जारी किया था। 2024 तक 102 वंदे भारत ट्रेनें तैयार हो जाएंगी, जिसमें नए 58 रेक शामिल हैं। वंदे भारत ट्रेन को “मेक इन इंडिया” मिशन के सबसे सफल उत्पादों में से एक के रूप में मनाया गया था, लेकिन यह अधिक रेक के उत्पादन के लिए सुरक्षा से समझौता करने के आरोपों के बाद विवादों में पड़ गया था। इस ट्रेन को ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में री-जेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है जो 30 प्रतिशत तक विद्युत ऊर्जा की बचत करता है।

इसे भी पढ़ें :- 1 सितंबर से होने जा रहे बड़े बदलाव, जानिए आपके जीवन में क्या होगा असर

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *