Rewa News: महिला सरपंच के यहां लोकायुक्त की छापेमारी, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति सामने आई

Rewa News: महिला सरपंच के यहां लोकायुक्त की छापेमारी, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति सामने आई

Rewa News: महिला सरपंच के यहां लोकायुक्त की छापेमारी, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति सामने आई

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) जिले की 1 ग्राम पंचायत में सरपंच के यहाँ लोकायुक्त की छापामार कार्यवाही के दौरान 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली है। मध्य प्रदेश के लोकायुक्त पुलिस ने रीवा जिले के वैजनाथ गांव की महिला सरपंच सुधा सिंह के यहां छापामार कार्रवाई की है। मंगलवार की सुबह से सरपंच सुधा सिंह के चार ठिकानों पर एक साथ कार्यवाही की गई। महिला सरपंच के अब तक 2 आवास होने का पता चला है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बैजनाथ गांव में 1 एकड़ क्षेत्र में आलीशान बंगला बना है। इसमें स्वीमिंग पूल भी है। लोकायुक्त की टीम यह सब देख दंग रह गई। दूसरा घर गोड़हर स्थित शारदापुरम में है। दोनों जगह जांच चल रही है। सरपंच के नाम पर 2 क्रशर प्लांट भी हैं। यहां भी जांच चल रही है। अब तक 30 वाहन भी मिले हैं। इनमें JCB, चैन माउंटेन मशीन, फोर व्हीलर आदि शामिल हैं। लगभग 10 करोड़ की प्रॉपर्टी अभी तक सामने आ चुकी है।

इसे भी पढ़ें :- MP News: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा, मध्यप्रदेश में कोई बिजली कटौती नहीं हो रही है

लोकायुक्त SP राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 4 ठिकानों पर अलग-अलग टीम कार्रवाई कर रही है। प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई देर तक चल सकती है।

Follow 👇

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *