Rewa News: ट्रैक्टर में लगी चक्की में फंसी महिला ने तोड़ा दम

Rewa News: ट्रैक्टर में लगी चक्की में फंसी महिला ने तोड़ा दम

रीवा। रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत बनपाडर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर में लगी चक्की से महिला धान की दराई करा रही थी। इसी बीच महिला की साड़ी पट्टे में फंस गई।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दावा है कि हाथ के बाद आधा गला कट गया। जिससे महिला की सेकंडों में मौत हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कराते हुए महिला के शव को पीएम के लिए मऊगंज सिविल अस्पताल भेजवा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक शकुंतला यादव पत्नी राजकुमार यादव (42) निवासी बनपाडर गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के सामने ट्रैक्टर से धान की दराई करा रही थी। धान से आधा चावल बनने के बाद अचानक महिला का चक्की से ध्यान भटक गया।

इसे भी पढ़ें :- Rewa News: गली मोहल्ले में खुल गए बारात घर, नियमों का पालन नहीं करा पा है रहा नगर निगम

ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उसकी साड़ी चक्की में लगे फाइन बेल्ट में फंस कर दम तोड़ दी। हादसा देख परिजन बचाने के लिये दौड़े लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इसी बीच चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ऐसे में ग्रामीणों ने घटना की सूचना मऊगंज पुलिस को दी।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिये सिविल अस्पताल मऊगंज भेजवा दिया है। ट्रैक्टर हादसे पर पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment