MP NEWS: इंदौर से कोलकाता जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंंडिंग

MP NEWS NOW

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Devi Ahilyabai Holkar International Airport) से कोलकाता (Kolkata) जा रही उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दरअसल विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद विमान को वापस लेकर आना पड़ा। जानकारी के अनुसार इंडिगो की उड़ान संख्या सिक्स ई228 रोजाना शाम 6 बजे इंदौर से कोलकाता के लिए उड़ान भरती है। शनिवार शाम को भी इस विमान ने उड़ान भरी। इसके बाद अचानक यात्री सुनील देव की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने केबिन क्रू को इसकी जानकारी दी।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – Women’s Day: प्रदेश के कई शहरों की कानून और ट्रैफिक व्यवस्था को महिलाएं संभालेंगी

उनकी हालत बिगड़ती देख पायलेट ने एटीसी को सूचना दी और विमान को वापस लैंड करने की अनुमति मांगी। इसके बाद 6 बजकर 5 मिनट पर विमान वापस लैंड हुआ। एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

विमान के आने के बाद यात्री सुनील देव को विमान से बाहर लाया गया। एयरपोर्ट पर मौजूद डाक्टरों ने उनकी जांच की। बताया जा रहा है कि सुनील को घबराहट की शिकायत हो रही थी। संभवत उनकी शुगर बढ़ गई थी। विमान उन्हें छोड़ कर रवाना हो गया। सुनील शाजापुर के रहने वाले है। बाद में वापस शाजापुर के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें – Corona News: फिर से देश में कोरोना बढ़ने लगा, 6 राज्‍यों में सबसे ज्यादा संक्रमण

गौरतलब है कि पिछले दिनों भी चेन्न्ई जा रहे इंडिगो विमान (Indigo aircraft) के तूूफान की चपेट में आने के बाद लैडिंग की गई थी। घटना में विमान के काकपिट का कांच टूट गया था। विमान में स्टॉफ सहित करीब 100 यात्री सवार थे। लेकिन विमान ने सकुशल लैडिंग कर ली थी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

Leave a Comment