कन्नड़ के मशहूर अभिनेता Puneeth Rajkumar का आज निधन हो गया, साउथ सिनेमा में उठी शोक की लहर

कन्नड़ के मशहूर अभिनेता Puneeth Rajkumar का आज निधन हो गया, साउथ सिनेमा में उठी शोक की लहर

दिग्गज कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीथ राजकुमार (Puneeth Rajkumar) की आकस्मिक मौत ने सोशल मीडिया हिला डाला है। इससे कुछ वक्त पहले ही पुनीथ राजकुमार को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म स्टार को बैंग्लुरू के विक्रम हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने की शिकायत के बाद भर्ती करवाया गया था। खबर है कि फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) बीते काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सामने आ रही ताजा खबरों के मुताबिक पुनीथ राजकुमार के करीबी सूत्रों ने फिल्म स्टार के निधन की जानकारी दी है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इधर, फिल्म स्टार सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर पुनीत राजकुमार के निधन की जानकारी देते हुए अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा है, ‘दिल टूट गया है। आपको हमेशा मिस करूंगा मेरे भाई। पुनीथ राजकुमार’ सोनू सूद का ये ट्वीट आप यहां देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :- WHO ने मांगी 23 अरब डॉलर की सहायता, अगर रकम नहीं मिली तो 50 लाख लोग मर जाएंगे, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शोक की लहर

फिल्म स्टार पुनीथ राजकुमार (Puneeth Rajkumar) की मृत्यु की खबर सामने आने से सोशल मीडिया पर लोगों के दुखों का अंबार लग गया है। सोनू सूद ही नहीं, कई साउथ सितारों ने भी कन्नड़ स्टार पुनीथ राजकुमार की मृत्यु की खबर पर दुख बयां किया है। अदाकारा लक्ष्मी मंचू ने ट्वीट कर लिखा, ‘हे भगवान, ये सच नहीं हो सकता। ऐसा कैसे हो सकता है। परिवार को मेरी संवेदनाएं। आपकी आत्मा को शांति मिले। इतनी जल्दी चले गए।’ लक्ष्मी मंचू और मनोज मंचू समेत साउथ सितारों के ये ट्वीट्स आप यहां देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :- Aryan Khan को जमानत मिलने की खबर मिलते ही खिल उठे, कैदियों दोस्त से किया ये वादा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

46 साल के थे पुनीथ राजकुमार

कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीथ राजकुमार (Puneeth Rajkumar) की आक्समिक मौत की खबर ने सोशल मीडिया हिला दिया है। वो महज 46 साल के थे। पुनीथ राजकुमार ने अप्पू, वीरा कानाडिगा, मौर्या, आकाश, अजय जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थी। उन्हें कन्नड़ सिनेमा का पावर स्टार भी कहा जाता था।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment