किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ आज रेल रोको आंदोलन करेगी

mpnewsnow.com

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान एक बार फिर सरकार को ललकारने वाले हैं। किसानों की ओर से रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया है है। आंदोलनरत किसान जहां एक ओर लगातार भारत सरकार से बातचीत का आह्वान कर रहे हैं वहीं आंदोलन को धार देने में भी जुटे हैं। इसी कड़ी में आज संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पूरे देश में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – MP NEWS: इंदौर के भूमाफिया पर की कार्रवाई, मुक्त कराई गई 3250 करोड़ की जमीन

दोपहर 12 बजे से चार बजे तक किसान अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जाकर रेल रोकेंगे। इस दौरान किसान सबसे पहले रेल का फूल मालाओं से स्वागत करेंगे और उसके बाद रेल यात्रियों से संवाद करेंगे। इस दौरान आंदोलनकारी किसान रेल यात्रियों को पानी, दूध और चाय भी पिलांएगे। दूध की व्यवस्था बच्चों के लिए की गई है। 

बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यूनियन के सभी कार्यकर्ताओं से दूध, चाय और पानी की व्यवस्था कर अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि रेल रोकने के दौरान शांति बनाए रखें। उन्होंने रेल यात्रियों से भी आव्हान किया है कि किसान की बात सुनने के लिए वे भी अपना थोड़ा सा समय दें और आंदोलन में सहयोग करें। 

यह भी पढ़ें – MP NEWS: CM शिवराज पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे, मरने वालों की संख्या पहुंची 52

आंदोलनकारी किसान रेलवे स्टेशनों पर जाकर रेल यात्रियों से संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें बताएंगे कि देश का अन्नदाता, जिसे अपने खेत में होना चाहिए था, करीब तीन माह से दिल्ली की सीमाओं पर पड़ा है। भारत सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे, इसके लिए वे रेल यात्रियों से समर्थन की अपील भी करेंगे। 

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गाजीपुर बार्डर आंदोलन कमेटी के सदस्य जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि किसानों को सोशल मीडिया पर सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए और गुरूवार को रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए सेशल मीडिया पर किसानों को सक्रिय करने की मुहिम तेज की जा रही है। बुधवार को दर्जनों किसानों को सोशल मीडिया की जानकारी दी गई।

Leave a Comment