Corona Update: एक दिन में 817 पॉजिटिव, 2 लाख 70 हजार के पार संक्रमितों की संख्या, 1 की मौत

mp news now

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 817 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 270208 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3891 पहुंची है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indore 1 नंबर पर

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 254 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62675 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 943 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 59980 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1752 एसेटिव केस हैं।

यह भी पढ़ें – पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा महंगा, कटेगा 500 रुपये का जुर्माना, पंचायत ने लिया फैसला

राजधानी भोपाल अब भी 2 नम्बर पर

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 196 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45731 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 622 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 44043 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1066 एक्टिव केसेज हैं।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- रीवा (Rewa) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4262 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4182 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 45 केस एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर (Gwalior) में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16776 हो चुकी है। जबकि, 231 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16354 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 191 केस एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: नए बस स्टैंड में मिला लावारिस बैग, पुलिस बल और बम स्क्वॉड पहुंचा

3- सागर (Sagar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5682 हो गई है। इनमें से 153 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5446 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 83 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगोन (Khargone) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5683 हो गई है। इनमें से 111 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5466 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 106 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन (Ujjain) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5354 हो गई है। जिले में अब तक 105 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5023 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 226 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम (Ratlam) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4979 हो चुकी है। इनमें से 84 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4737 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 158 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- जबलपुर (Jabalpur) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17114 हो गई है। शहर में अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16598 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 264 केस अब भी एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – Corona News: PM Modi ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई

8- धार (Dhar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4218 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4133 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 26 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद (Hoshangabad) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3968 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3882 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 25 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतूल (Betul) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3945 हो गई है। इनमें से 79 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3719 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 147 केस अब भी एक्टिव हैं।

Leave a Comment