UP NEWS: एक युवक ने कांवड़ियों पर चाकू से किया हमला, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

UP NEWS: एक युवक ने कांवड़ियों पर चाकू से किया हमला, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना इलाके में भयारा मोड़ के आगे शुक्रवार की सुबह रामनगर में लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे एक कांवड़िए ने मामूली विवाद में अपने साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें 3 कांवड़िए घायल हुए। घटना से कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर पर कर दिया है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंचे अफसरों ने घायलों का हालचाल लिया और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मृतक और घायल हरदोई जिले के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें – MP NEWS: Madhav Nagar में 150 से ज्यादा अवैध निर्माण

रामनगर थाना इलाके में महादेवा क्षेत्र में लोधेश्वर महादेव का मेला चल रहा है। दूर दराज से हजारों कांवड़िए गंगाजल लाकर भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के गांव घुसवाहा से भी 20-20 लोगों की दो टोलियां महादेवा जा रही थी।

इस दौरान एक टोली में घुसवाहा गांव के विपिन यादव (22) पुत्र ओम प्रकाश, राकेश वर्मा (20) पुत्र रामदास वर्मा, विवेक मिश्र (23) पुत्र रामदास मिश्र व अमित रावत पुत्र राजबहादुर शामिल थे। कांवड़ियों ने पुलिस को बताया कि वह सभी पैदल रामनगर लोधेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक व दर्शन करने जा रहे थे। टीम में शामिल अमित रावत बार-बार बाराबंकी बहराइच हाईवे पर बीच में चलने लगता। उसे कई बार टीम के लीडर (गुरु) व अन्य साथियों ने ऐसा करने से रोका था। जब वह मसौली थाना क्षेत्र में भयारा मोड़ से आगे बढ़े ही थे कि फिर से अमित सड़क के बीच चला गया। जिस पर गुरु ने उसे रोका और पकड़ कर सड़क के किनारे किया। जिससे वह नाराज था।

यह भी पढ़ें – Skoda ने अपनी New Car Kushaq के इंटीरियर की तस्वीर शेयर

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसी बीच ग्रुप का एक साथी पीछे छूट जाने पर लोग उसे बुलाने के लिए पीछे चले गए। मौके पर अमित, राकेश, विवेक व विपिन मौजूद थे। लोगों ने अमित को समझाने की कोशिश की तो वह आग बबूला हो गया। उसने अपने पास रहे चाकू से तीनों पर हमला कर दिया। जिसमें विपिन यादव, राकेश वर्मा व विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमित द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद घायल खून से लथपथ हो गए। यह नजारा देखकर दहशत में आए कावड़ियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विपिन यादव को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें – Corona Update: दिल्ली में बढऩे लगे कोरोना संक्रमण के नए मामले

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हमलावर अमित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक उतरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Comment