Corona Update: एक दिन में 2173 पॉजिटिव, 2 लाख 93 हजार के पार संक्रमितों की संख्या, 10 की मौत

mp news now

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 2173 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों (Corona infected) की संख्या बढ़कर 293179 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3977 पहुंची है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indore 1 नंबर पर

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 628 नए पॉजिटिव (Positive) केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69028 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 959 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 64524 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3245 एक्टिव केस हैं।

ह भी पढ़ें – Covid-19: केंद्र सरकार ने कहा- कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हालात बद से बदतर हो रहे हैं

राजधानी भोपाल अब भी 2 नम्बर पर

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 497 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50953 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 631 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 46210 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 4112 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है Corona infected की संख्या

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1- रीवा (Rewa) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4400 हो गई है। इनमें 36 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4262 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 102 केस एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर (Gwalior) में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17480 हो चुकी है। जबकि, 236 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16718 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 526 केस एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – COVID-19: Corona Positive लोगों के लिए MP में नई गाइडलाइन जारी

3- खरगोन (Khargone) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 6313 हो गई है। इनमें से 117 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5857 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 339 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर (Sagar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6156 हो गई है। इनमें से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5673 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 329 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन (Ujjain) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6006 हो गई है। जिले में अब तक 110 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5236 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 660 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम (Ratlam) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5749 हो चुकी है। इनमें से 90 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5054 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 605 केस अब भी एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें – Delhi में गर्मी से लोग बेहाल, 76 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड, तापमान 40 डिग्री के पार

7- बैतूल (Betul) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4636 हो गई है। इनमें से 81 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4042 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 513 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- जबलपुर (Jabalpur) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18844 हो गई है। शहर में अब तक 264 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 17407 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1173 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार (Dhar) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4436 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4233 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 144 केस एक्टिव हैं।

10- होशंगाबाद (Hoshangabad) में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4094 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3947 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 86 केस अब भी एक्टिव हैं।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

Leave a Comment